फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ibs fault in roza

रोजा में आईबीएस सिस्टम फेल होने से दिनभर रेंगती रहीं ट्रेनें 

Thu, 26 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 26 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
ibs fault in roza
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रोजा का इंटरमीडिएट ब्लाक होम सिगनल आईबीएस सिस्टम फेल हो गया। इसके चलते अप और डाउन लाइन की दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों को बुधवार की सुबह एक से डेढ़ घंटे रोजा और आसपास के स्टेशनों पर विलंब होना पड़ा है। 20 घंटे की मशक्कत के बाद भी रेल के अधिकारी तकनीकी कमी को नहीं ढूंढ़ पाए हैं, जिस कारण बुधवार को रोजा-शाहजहांपुर के बीच ट्रेनों को रेंगती गति से चलाया गया है।
विज्ञापन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रोजा-शाहजहांपुर के बीच गेट संख्या 320 मोहम्मदी फाटक के पास रोजा का आईबीएस सिगनल लगा है, जिसने मंगलवार की रात करीब एक बजे से काम करना बंद कर दिया, जिसके चलते अप और डाउन लान के सभी सिगनलों ने संकेत देने बंद कर दिया और ट्रेनों के चक्के थम गए।
विज्ञापन

एसएसई रेलवे ने बताया कि तकनीकी कमी को ठीक करने के लिये रात एक बजे से निरन्तर काम जारी है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरादाबाद से दूरसंचार मंडल अभियंता अकेत कुमार, हरदोई से भूसैली प्रसाद, रोजा से राहुल शर्मा भी अपनी टीमों के साथ लगे हैं, लेकिन तकनीकी कमी को ठीक नहीं कर पाये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस रोजा जेपी सिंह ने बताया कि सुबह के समय ट्रेनों के संचालन में करीब एक से डेढ़ घंटे का विलंब हुआ था। बाद में संकेत विभाग की टीम लगी हुई है, लेकिन ट्रेनों को मैनुअल वर्किग सिस्टम से चलाया जा रहा है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे तक आईबीएस सिस्टम में आयी तकनीकी कमी को दूर नहीं किया जा सका है।

रेलवे में आई इस तकनीकी कमी के कारण रोजा और शाहजहांपुर में पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ, बाघ एक्सप्रेस, बीआर पैसेंजर, बालामउ पैसेंजर, सीतापुर पैसेंजर,  मेमो सहित कई एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियो को विलंबता से जाना पड़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed