फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband dies in accident in front of eyes, wife becomes inconsolable from crying in Shahjahanpur

UP News: आंखों के सामने पति की हादसे में मौत, रो-रोकर बेसुध हुई पत्नी; बाइक से शादी में जा रहा था परिवार

Sun, 02 Nov 2025 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 06:01 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर में ढाई रोड पर शनिवार रात पेट्रोल पंप के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी को मामूली चोटिल आई। आंखों के सामने पति की मौत देख पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गई।  

विज्ञापन
Husband dies in accident in front of eyes, wife becomes inconsolable from crying in Shahjahanpur
सुनील का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में ढाई घाट रोड पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुनील कुमार (27) की मौत हो गई। सुनील फर्रुखाबाद जिले के थाना कायमगंज क्षेत्र के दूंदेमई सलेमपुर गांव के निवासी थे। वह अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दो दिन पूर्व उनकी बहन की शादी हुई थी। सुनील की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के थाना कंपिल क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी रिश्तेदार गिरीषचंद्र ने बताया कि सोमवार को सुनील की साली की शादी है। दो दिन पूर्व सुनील की बहन स्वाति की शादी थी। बहन की शादी का कार्यक्रम निपटाने के बाद शनिवार की शाम सुनील अपनी पत्नी सिया देवी व चार साल के बेटे सौरभ के साथ बाइक से साली की शादी में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल परौर के गांव हैदलपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन


शाम करीब सात-आठ बजे के बीच किसी वाहन की टक्कर लगने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। सिर में लगा उनका हेलमेट भी टूट गया। बाइक पर सवार उनकी पत्नी को मामूली चोट आई। उनके बेटे को कोई चोट नहीं आई है। वहीं, सुनील की मौत की खबर सुन उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल 
आंखों के सामने पति की मौत से सिया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिवार के लोगों ने सिया देवी को संभाला और सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि सुनील इकलौता था। उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी दो बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। तीसरी बहन की शादी अभी दो दिन पूर्व ही की है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मिर्जापुर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed