फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hulasnagra jam

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम से दिनभर रेंगते रहे वाहन

Sun, 03 Oct 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
hulasnagra jam
हुलासनगरा क्रॉसिंग में शनिवार को भी दिनभर जाम की स्थिति रही। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शनिवार को भी हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति रही। बार-बार ट्रेनों के आने के कारण फाटक बंद होने से पूरे दिन जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी। वहीं सड़क के गड्ढों के कारण वाहनों को निकलने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शाम करीब साढ़े छह बजे हुलासनगरा गांव के सामने हल्द्वानी से मौरंग लेकर शाहजहांपुर आ रहा ट्रक गड्ढे में पहिया जाने के कारण बंद हो गया। इससे एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने किसी तरह ट्रक को रास्ते से हटाया तब जाकर साढ़े सात बजे वाहन निकलना शुरू हो सके।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग का जाम कई वर्षों से लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। यहां पर एक अदद ओवरब्रिज बनने की कवायद एक दशक से ज्यादा समय बीतने पर भी परवान नहीं चढ़ सकी है। इसके अलावा खराब सड़क आए दिन लगने वाले जाम का कारण बनती है। बुधवार से यहां जाम से निजात नहीं मिल सकी है। वाहन रेंग-रेंगकर यहां से गुजर रहे हैं। क्रॉसिंग का फाटक बार-बार बंद होने से यातायात रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भी दिनभर यही स्थिति रही। ट्रेन के आने पर क्रॉसिंग का फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगती रही। ट्रेन गुजरने के बाद सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन गति से नहीं चल सके और जब तक जाम खुलने की स्थिति आई तब तक दूसरी ट्रेन आने से फिर फाटक बंद हो गया। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर तैनात पुलिसकर्मी जाम से वाहनों को निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन जाम लगने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

160 से ज्यादा ट्रेनें गुजरतीं हैं
हुलासनगरा क्रॉसिंग से पैसेंजर और मालगाड़ी मिलाकर 160 से ज्यादा ट्रेनें गुजरतीं हैं। एक ट्रेन गुजरने में लगभग पांच मिनट तक क्रॉसिंग बंद होती है। ऐसे हालात में लगभग हर दस मिनट में एक ट्रेन गुजरती है। ट्रेन निकलने के बाद क्रॉसिंग खुलने पर वाहनों को निकलने में खराब सड़क के कारण ज्यादा समय लगता है। यही जाम के सबसे बड़े कारण हैं। लोगों का मानना है कि जाम से निपटने का एकमात्र उपाय ओवरब्रिज है जो हाल-फिलहाल पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed