{"_id":"610ae25b8ebc3e88c11ea7b5","slug":"hulas-nagra-shahjahanpur-news-bly455377866","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम से परेशान रहे लोग रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम से परेशान रहे लोग रहे लोग
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) के हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को एक बार फिर वाहन चालकों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। शाम छह बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इस पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में कई बाधाएं सामने आ चुकी हैं। ओवरब्रिज का निर्माण कर रही संस्था ने फाटक के जाम से राहत दिलाने के लिए करीब दो किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कराया था। इससे कुछ समय के लिए वाहन चालकों को जाम की समस्या से थोड़ी राहत महसूस हुई थी। इसके बाद से रेलवे क्रॉसिंग पर फिर से जाम हालात पैदा हो गए हैं।
बुधवार को हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पूर्वी सिरे पर सुबह दस बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर बारह बजे करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शाम छह बजे के आसपास वाहन चालकों को जाम से राहत मिल सकी। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। संवाद