फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hulas nagra

हुलासनगरा क्रॉसिंग : ओवरब्रिज बने बिना नहीं बनेगी बात

Sat, 31 Jul 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
hulas nagra
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न बन पाने के कारण जाम लगने की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। इससे लोग खासे परेशान हैं। इनमें सामान्य और वीआईपी दोनों ही शामिल हैं। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझ रहे। जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाए, जिससे समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन

दस साल से ज्यादा समय से लोग ओवरब्रिज बनने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इंतजार लंबा होता जा रहा है।
----
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण न होना विभागीय उदासीनता का उदाहरण है। अगर किसी तरह कहीं पर तकनीकी समस्या आ रही है, तो उसका समाधान करवाया जाए। जिससे जल्द से जल्द ओवरब्रिज बन सके।
विज्ञापन

- सरवन सिंह, किसान
-----
किसी भी क्षेत्र का विकास तब ही संभव है, जब अच्छी सड़कें और पुल हो। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। पुल बनने से न सिर्फ जाम की समस्या का समाधान होगा, विकास के रास्ते भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लखन गंगवार, सराफा कारोबारी
------
गंभीर केस होने पर अक्सर ही मरीजों को बरेली के अस्पतालों में रेफर किया जाता है। उनको लेकर जाने वाली एंबुलेंस का हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के जाम में फंसना स्वाभाविक है। ऐसे में कई बार मरीजों की रास्ते में हालत और खराब हो जाती है।

-डॉ. रजनीश कुमार, चिकित्सक
------
व्यापारियों द्वारा बहुत-सा माल बरेली और दिल्ली से मंगाया जाता है। कई बार सुबह को बरेली से चलने वाली गाड़ी शाम को आ पाती है। इसका कारण हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण लगने वाला जाम होता है।
- राजू बग्गा, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed