{"_id":"610052e88ebc3ef75859a975","slug":"hulas-nagra-shahjahanpur-news-bly454532627","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग : व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ रहा क्रॉसिंग के जाम का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग : व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ रहा क्रॉसिंग के जाम का असर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग में लगने वाला जाम व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर डाल रहा है। व्यापारियों का कीमती समय जाम में फंसकर बर्बाद हो जाता है। साथ ही सामान बाहर से मंगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि इतने लंबे इंतजार के बाद भी ओवरब्रिज का न बन पाना, सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। ओवरब्रिज न बन सका और न ही क्रॉसिंग के पास की सड़कों को सरकार बनवा सकी। रोज हजारों लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं मगर सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा है।
--
मेरा हैंडलूम का कारोबार है। अक्सर ही बरेली की ओर से माल आने पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास जाम लगने से गाड़ी घंटों तक फंसी रहती है। कुछ दिन पहले की बात है, अर्जेंट में ग्राहक को कुछ सामान देना था। लेकिन गाड़ी ही देर से आने के कारण बुकिंग कैंसिल हो गई।
- मोहम्मद सलाउद्दीन, हैंडलूम कारोबारी
---
हुलासनगर क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का काम काफी समय से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान ट्रांसपोर्टरों को उठाना पड़ता है। गाड़ियां जाम में फंसने की वजह से समय से नहीं आ पाती। इससे आर्थिक रूप से हानि भी होती है।
विज्ञापन
- सतीश गुप्ता, ट्रांसपोर्टर
---
पाइप का कारोबारी होने के नाते अक्सर बरेली, दिल्ली जाना होता है और वहां से माल भी मंगाते हैं। शायद ही ऐसा कभी हुआ हो जब हुलासनगरा क्रॉसिंग के गुजरते समय जाम की समस्या का सामना न करना पड़ा हो। 10-10 घंटे लेट माल आ पाता है।
- ललित बतरा, पाइप कारोबारी
---
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न होने की वजह से कारोबार पर काफी असर पड़ता है। पैकिंग मैटेरियल और डिस्पोजल क्रॉकरी का बहुत-सा माल बरेली से मंगाते हैं। क्रॉसिंग पर जाम लगने पर समय से नहीं आ पाता है।
- लकी खान, पैकिंग मैटेरियल एंड डिस्पोजल क्रॉकरी