फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hulas nagra crosing

व्यापार प्रभावित कर रहा हुलासनगरा क्रॉसिंग का जाम, व्यापारियों में आक्रोश

Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
hulas nagra crosing
हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर फाटक खुलने का इंतजार करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पिछले 11 साल से हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न बनने से जिले की व्यापारिक गतिविधियों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। माल लाने-ले जाने पर व्यापारियों को जाम में फंसने के कारण न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि समय की खपत भी ज्यादा होती है। ओवरब्रिज बनने की राह तकते थक चुके व्यापारियों में अब आक्रोश पनपने लगा है।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग शाहजहांपुर और बरेली की सीमा को बांटती है। शाहजहांपुर के तमाम व्यापारी दिल्ली या बरेली से माल मंगाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि क्रॉसिंग पर लगने वाला जाम अक्सर परेशानी का कारण बनता है। यहां घंटों जाम में मालवाहक वाहन फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

कभी किसी काम से बरेली की ओर जाना होता है तो दो घंटे का सफर कई घंटे अतिरिक्त ले लेता है। खासतौर पर रात के समय जाम में फंसने पर सुबह हो जाती है। व्यापार संगठन हुलासनगरा क्रॉसिंग के जाम को खत्म करने के लिए आवश्यक ओवरब्रिज के निर्माण में देरी होने से आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कराया तो वे जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बरेली जाने के लिए पहले डेढ़ घंटे का समय लगता था। अब घूमकर बीसलपुर होकर जाने पर ढाई घंटे लगते हैं। इसकी वजह से वाहन भाड़ा बढ़ गया है। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर कितनी देर जाम लगेगा, यह पता नहीं लगता। सुबह चलने पर शाम तक भी आ जाएं तो बड़ी बात होती है। समस्या समाधान के लिए संगठन की ओर से सांसद अरुण सागर को ज्ञापन दिया था। प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया। जल्द ही समाधान नहीं होता तो आंदोलन करेंगे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुझे लगता है कि प्रदेश सरकार भी गंभीर प्रयास नहीं कर रही है। यह कहकर छोड़ देना कि ठेकेदार देखेंगे या राष्ट्र निर्माण का मुद्दा है, यह प्रवृत्ति बहुत ही गलत है। जरा से काम के लिए सालों बीत गए। ऐसे में अपनी तरक्की की तारीफ करना सही नहीं है। ठेकेदार और इंजीनियर की जवाबदेही होनी चाहिए। अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो संगठन आंदोलन पर विचार करेगा।
आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ ने बताया कि मीरानपुर कटरा स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य चलते सालों बीत गए हैं लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया। इसकी वजह से व्यापारियों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिले की व्यापारिक गतिविधियों में असर पड़ रहा है। लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन समस्या का समाधान न होना निश्चित तौर पर चिंताजनक है। व्यापारी इंतजार करके थक गया है। ऐसे में धरना-प्रदर्शन कर सरकार तक आवाज पहुंचानी पड़ेगी।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने कहा कि हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग पर पुल और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके चार-पांच महीने में पूरे होने की संभावना है। संभव है कि मार्च में ओपनिंग भी हो जाए। इसके लिए सांसद अरुण कुमार सागर प्रयासरत है। सरकार की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं। पुल और सड़क के निर्माण से बरेली से आने जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ने वाला असर खत्म होगा। यह कार्य जितनी जल्दी हो जाएगा, उतना ही बेहतर रहेगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी के ऑफिस से ईमेल पर मांगा समस्या का विवरण
शाहजहांपुर। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम की समस्या को लेकर शाहजहांपुर सिटीजन ग्रुप ने ट्विटर अभियान शुरू किया था। इसमें अब तक सैकड़ों ट्वीट किए जा चुके हैं। ग्रुप के एडमिन डॉ. विकास खुराना ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय ने ट्विटर अभियान का संज्ञान लिया है। उनसे समस्या के बारे में जानकारी ई-मेल के जरिये मांगी गई है। डॉ. खुराना ने ई-मेल से ट्वीट अभियान का हवाला देते हुए नेशनल हाईवे के द्रुत गति से निर्माण और हुलासनगरा क्रॉसिंग पर अतिशीघ्र पुल निर्माण की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed