फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hulas nagra crosing

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर आगे निकलने की होड़ में हो रहे हादसे

Wed, 22 Sep 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
hulas nagra crosing
हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर आड़े तिरछे खड़े वाहन। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर फोरलेन पर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद सभी लेन आपस में जोड़े नहीं जाने से वहां यातायात व्यवस्था आए दिन प्रभावित हो रही है। क्रॉसिंग के दोनों ओर गड्ढों की भरमार होने से विपरीत दिशा के वाहन उनसे बचने के लिए इतने करीब से होकर गुजरते हैं कि वे आपस मे रगड़ खा जाते हैं और खिड़कियों के पास बैठे लोगों के साथ हादसे हो जाते हैं। गड्ढों की वजह से क्रॉसिंग पर जाम लगना भी रोजमर्रा की समस्या बन गई है।
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर जाम और दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गत फरवरी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें क्रॉसिंग के दोनों ओर पांच-पांच सौ मीटर तक डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए थे। डिवाइडर की आवश्यकता इसलिए समझी गई कि क्रॉसिंग बंद होने पर अक्सर पीछे के वाहन लेन बदल कर आगे निकलने की कोशिश में जाम लगने का कारण न बन सकें।
विज्ञापन

डिवाइडर पर काम शुरू होता कि उससे पहले होली के बाद कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ने पर अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई। गाजियाबाद से लखनऊ जाने वाले ऑक्सीजन के टैंकर हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास जाम में फंसे तो प्रशासन ने ऑक्सीजन टैंकरों को जाम से बचाने के लिए क्रॉसिंग के दोनों ओर अतिरिक्त लेन बनवाने का काम शुरू करा दिया। ऑक्सीजन सप्लाई वाले वाहनों के लिए अलग लेन बनाए जाने पर डिवाइडर का प्रस्ताव एनएचएआई ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून सीजन में बारिश शुरू होने पर आगे निकलने की इसी होड़ के चलते वाहन कच्चे में उतरने शुरू हुए तो दोनों ओर गहरे गड्ढे हो गए। अब स्थिति यह है कि क्रॉसिंग पर बरेली और सीतापुर दिशा में दो सौ मीटर फासले में इतने गड्ढे हैं कि कोई वाहन उतर कर आगे निकलने की कोशिश करते ही साइड के दूसरे वाहन से रगड़ खा जाता है। गड्ढों के पास रखे गए कंक्रीट पिलर भी वाहनों की टक्कर से दायें-बायें लुढ़क रहे हैं।
सांसद ने हाईवे निर्माण को बताया उपलब्धि
योगी सरकार के 4.5 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करने के दौरान सांसद अरुण कुमार सागर ने हाईवे को फोरलेन बनाने के दोबारा शुरू हुए काम को जनपद के लिए विशेष उपलब्धि बताया। कहा कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और रेलवे बोर्ड के सदस्य, सचिवों आदि से वार्ता की। केंद्रीय मंत्री गडकरी के आश्वासन पर जनपद की सीमा में हाइवे को फोरलेन बनाने का काम छह माह के अंदर पूरा करने के साथ ही क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज भी बहुत जल्द बना कर तैयार कर दिया जाएगा।
ट्विटर पर मुहिम शुरू
जाम से परेशान शहर के नागरिकों ने खुद ही प्रयास शुरू कर दिए हैं। सामाजिक संस्था ‘शाहजहांपुर सिटीजन पब्लिक ग्रुप’ की ओर से क्रॉसिंग पर पुल के काम को अतिशीघ्र पूरा करवाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम एक ट्विटर कैंपेन को लांच किया है। ग्रुप संयोजक डॉ. विकास खुराना ने बताया कि जाम से शाहजहांपुर से बरेली रेफर किए मरीज तड़पते रहते हैं। स्कूली बच्चे, दूरदराज क्षेत्रों के यात्री फंसकर परेशान होते हैं। यह समस्या दशकों पुरानी है। शाहजहांपुर तथा बरेली के जनप्रतिनिधियों ने इस विषम समस्या के खिलाफ कभी आवाज बुलंद नहीं की। लिहाजा अब नागरिक खुद ही आगे आए हैं। कैंपेन के ट्विटर पर लांच किए जाने के महज एक घंटे में सवा सौ से ज्यादा ट्वीट केंद्रीय मंत्री गडकरी को किए गए। अब इनकी संख्या पांच सौ से ऊपर है।
ट्वीट में झलक रहा दर्द
अमित ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘हम हुलसनागर क्रॉसिंग को ही उत्तरप्रदेश का बॉर्डर मानते है, अगर क्रॉसिंग पार हो जाती है तो लगता है दिल्ली आ गए।’ मोहम्मद सादान ने लिखा कि ‘शाहजहांपुर के कई बच्चे जो बरेली के अस्पताल में जन्में अब शादी लायक हो गए हैं लेकिन पुल नहीं बन पाया’। मुनीश, संतोष, संदीप आदि ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा प्रधानमंत्री, एनएचएआई तथा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी टैग कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें, जिससे वाहनों का आवागमन सामान्य बना रहे। बारिश में वाहनों के दबाव से बने गड्ढे बजरी-कोलतार से पैचिंग कर जल्द ठीक कराए जाएंगे। मीरानपुर कटरा थाना प्रभारी को क्रॉसिंग के पास सिपाहियों की ड्यूटी लगाने के बारे में निर्देशित किया जा रहा है, जिससे कि वहां आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करें।
-रामसेवक द्विवेदी, नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय राजमार्ग)/एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed