फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   how will 1000 blanket distribute among the poor of 716 villeges

716 गांव, एक हजार कंबल : कैसे होगा गरीबों का भला?

Mon, 04 Jan 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 04 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
how will 1000 blanket distribute among the poor of 716 villeges
मजाक बनी गरीबों को कंबल वितरण योजना
विज्ञापन

प्रशासन की निगाह में पुवायां तहसील में केवल एक हजार गरीब
रोजाना कंबल मिलने की आस में तहसील पहुंचते हैं गरीब

 
ठंड से गरीबों के बचाव हेतु प्रति वर्ष कंबल वितरण आदि की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी सर्दी में कंबल वितरण कराए जाने का फैसला लिया गया। प्रशासन ने पुवायां तहसील को गरीबों के लिए एक हजार कंबल उपलब्ध कराए। पुवायां तहसील में 716 गांव हैं। इसके अलावा पालिका परिषद पुवायां और नगर पंचायत खुटार भी हैं। इसके अलावा बंडा और सिंधौली ब्लाक मुख्यालय हैं। ऐसे में प्रति गांव मात्र एक कंबल ही मिल सकेगा। यदि किसी गांव में ज्यादा कंबल वितरित करा दिए तो दूसरे कई गांवों के गरीबों को कंबल नहीं मिल सकेगा।

लोगों का कहना है कि प्रशासन को गरीबों का सही आंकलन कर कंबल उपलब्ध कराना चाहिए था। एक गांव में एक कंबल बांटकर खानापूर्ति की जा रही है।
कई जगह वितरित नहीं किए कंबल
पुवायां। एक गांव के लिए एक कंबल मिलने से कई लेखपालों ने अपने क्षेत्र के गांवों में कंबल वितरित ही नहीं किए। लेखपालों का कहना है कि एक गांव में एक कंबल दिए जाने से बेवजह का बवाल होगा और लोग तमाम तरह की झूठी शिकायत करेंगे। इससे बेहतर है कि कंबल का वितरण ही न किया जाए। तहसीलदार पुवायां पीएन सिंह ने बताया कि जिला स्तर से कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं। पुवायां तहसील के लिए एक हजार कंबल उपलब्ध कराए गए थे, जो वितरित कराए गए हैं। वितरण के लिए कंबल कानूनगो को दिए गए थे। कानूनगो ने लेखपालों के माध्यम से कंबल वितरित कराए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed