फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hot westerly winds rained fire from noon to evening

गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों ने दोपहर से शाम तक बरसाई आग

Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hot westerly winds rained fire from noon to evening
शाहजहांपुर में मंगलवार को दोपहर भीषण गर्मी के कारण बाजारों में ग्राहक नहीं होने पर ठेले पर सोता ए - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तीन दिन से ऊंचाई पर छाई धुंध छटी तो गर्मी ने मंगलवार सुबह से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इससे पहले रात में उमस बढ़ी तो न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 22.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। वायुदाब बढ़ने से सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से चली तेज हवा सूर्योदय से पहले तक सुकून देती रही। बाद में सूरज ने आग उगलनी शुरू की तो दोपहर से शाम तक जनजीवन झुलसता रहा और अधिकतम तापमान भी लगातार पांचवें दिन 0.4 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

शाम चार बजे के बाद तक सड़कों और बाजारों में सूनापन हावी रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार गत एक सप्ताह से सुबह से शाम तक वायुदाब सामान्य से कम बना हुआ है। आधी रात के बाद बैरोमीटर सूचकांक थोड़ा उछला, लेकिन वायुदाब में ज्यादा विचलन नहीं होना इस बात का संकेत हैं कि अगले कुछ दिन तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed