फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Homes sit cessation destroyer Ganapati

घर-घर विराजे विघ्न विनाशक गणपति

Thu, 17 Sep 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Homes sit cessation destroyer Ganapati
मराठा समुदाय का प्रमुख पर्व श्री गणेशोत्सव गुरुवार से श्रद्धा, विश्वास और उल्लास के साथ शुरू हो गया। शाम को श्री गणपति बप्पा की दिव्य प्रतिमाओं का विधिवत पूजन और आरती कर उन्हें ढोलबाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में पंडाल तक लाया गया। यहां भी पुरोहितों ने पूजन कर भव्य पंडाल में विघ्नहर्ता गजानन को विराजमान कराया। महिलाओं ने अपने आराध्य को मोदक (लड्डू) का भोग लगाकर परिवार की सुख-संपन्नता की कामना की।
विज्ञापन

शहर में चौक स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में चौक का राजा, सदर बाजार में शाहजहांपुर का महाराजा और केरूगंज स्थित मठिया आश्रम में मठिया के राजा अर्थात विघ्न विनाशक गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूूजा-अर्चना कर दरबार में स्थापित किया गया। सदर बाजार में महाराष्ट्र मराठा मंडल के तत्वावधान में ढोलबाजे के बीच नृत्य करके और आतिशबाजी के साथ श्री गणेश महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व सुहागिनों ने गणपति बप्पा का पूजन कर लड्डुओं से भोग लगाया और आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा खिरनीबाग स्थित लाला रामचरन लाल धर्मशाला पहुंची, जहां आचार्य विजय मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ स्थापना कराई। आयोजन में महोत्सव के संयोजक नीरज वाजपेयी, अध्यक्ष सुदामा शिंदे, महामंत्री अर्जुन सूर्यवंशी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

उधर, श्री गणेश उत्सव मंडल चौक की ओर से छोटा चौक से गणपति महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। ढोलबाजे और आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं ने लाला कालीचरन मार्ग स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में पुरोहित अनंत राम शुक्ला ने दिव्य मूर्ति की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा चौक में उदासीन अखाड़ा बड़ी संगत में मठिया के महाराजा की स्थापना श्रद्धापूर्वक की गई। यहां शहर विधायक सुरेेश खन्ना ने संयोजक शैलेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा आदि के साथ गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस मौके पर विधायक खन्ना ने जनपदवासियों को श्री गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। रिलायंस टाउनशिप स्थित किडजी प्री स्कूल में श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद बांटा गया।

कलश यात्रा के साथ गणेशोत्सव शुरू
पुवायां। गांव नाहिल में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया। भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना भी शुरू कर दी गई।

गौरतलब है कि गांव नाहिल में गणेश चतुर्थी से गणेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान कथा आदि का आयोजन किया जाता है और प्रतिमा विसर्जन के दिन मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। बृहस्पतिवार को गांव से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। बैंडबाजों की धुन के बीव गणेश की जय जयकार करते हुए श्रद्धालु खन्नौत नदी को जल लेने के निए रवाना हुए। जल लाने के बाद भगवान गणेश की पूजा की गई और प्रतिमा स्थापित की गई। व्यवस्थापक बालेंद्र मिश्रा, राजीव मिश्रा ने बताया कि 23 सितंबर को शोभायात्रा, प्रतिमा विसर्जन और खन्नौत नदी पर भंडारे का कार्यक्रम का होगा। उन्होंने लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed