फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   homeguard fight with sub inspector during checking

चेकिंग में दरोगा से भिड़ गया होमगार्ड.....पुलिस ने पकड़ा... नेताजी की सिफारिश पर छूटा

Mon, 20 Apr 2020 10:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
homeguard fight with sub inspector during checking
पुवायां। लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बाइक, कार सहित तमाम वाहन और पैदल घूम रहे लोगों को देख एसडीएम और सीओ का पारा हाई हो गया। दोनों अधिकारियों ने पुवायां में राजीव चौक पर सघन चेकिंग कराई, तो लोग बाहर निकलने के अजब गजब बहाने बताने लगे। इस दौरान बंडा का होमगार्ड एक नेता की गाड़ी में बैठकर आया तो दरोगा के रोकने पर रुतबा गांठने लगा। दरोगा ने फटकार लगाई तो वह बैकफुट पर आ गया। दरोगा कार्रवाई करते इससे पहले पहले होमगार्ड ने माफी मांग ली। इसी बीच नेता का फोन आ गया तो होमगार्ड और वाहन को बिना कार्रवाई के जाने दिया गया। कुछ वाहन चालक फर्जी पास तो कई आवश्यक सेवाएं लिखवाकर चलते पकड़े गए। पुलिस ने कई वाहनों के चालान भी किए।
विज्ञापन

तमीज से बात करने पर उखड़े दरोगा
राजीव चौक पर चेकिंग के दौरान बंडा जा रहे एक नेता के वाहन को रोककर लॉकडाउन में घूमने का कारण पूछा गया तो उसमें बैठे बंडा के होमगार्ड ने दरोगा से तमीज से बात करने को कह दिया। इसके बाद दरोगा ने होमगार्ड को कड़ी फटकार लगाई तो वह बैकफुट पर आ गया और माफी मांगने लगा। इसके बाद नेता ने इंस्पेक्टर को फोन किया तो बिना किसी कार्रवाई के जाने दिया गया।
विज्ञापन

बच्चों के साथ आधार कार्ड बनवाने निकली महिला
राजीव चौक पर चेकिंग के दौरान पुवायां के निगोही रोड निवासी महिला को सीओ ने रोक कर पूछताछ की तो उसने कहा कि वह बच्चों का आधार कार्ड बनवाने जा रही है। सीओ ने महिला को बच्चों की चिंता रखने की बात कहते हुए वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चला मंडी का पास, हुआ चालान
पुवायां मंडी में आढ़त करने वाले मनोज कुमार को कार से जाने पर चेकिंग के दौरान रोका गया तो उन्होंने मंडी सचिव की ओर से जारी पास दिखाया। इस पर सीओ ने कहा कि मंडी सचिव कोई पास जारी नहीं कर सकते हैं, केवल एसडीएम का पास ही मान्य है। मनोज की कार का चालान कर दिया गया।

खीरा लेना है, जाने दीजिए
सीओ ने स्कूटी से जा रहे कस्बे के एक युवक को रोका तो बताया कि खीरा खरीदने जा रहे हैं। सीओ ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरों में रहने को कहा गया है, ऐसे में खीरा खरीदना इतना जरूरी है, तो युवक चुप्पी साध गया। सीओ ने स्कूटी को सीज करने और युवक पर लॉकडाउन के उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। बाद में एक नेता की सिफारिश के कारण सिर्फ स्कूटी चालान कर युवक को छोड़ दिया गया।
लॉकडाउन में छूट को लोगों ने गलत समझ लिया। केवल औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को शर्तों के साथ छूट दी गई है। लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर कार्रवाई होगी।
- दशरथ कुमार, एसडीएम, पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed