{"_id":"61afb2db048676419a31e51c","slug":"home-guards-protest-shahjahanpur-news-bly4685288129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों के अभद्र व्यवहार पर भड़के होमगार्ड, कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों के अभद्र व्यवहार पर भड़के होमगार्ड, कार्य बहिष्कार किया
विज्ञापन
तिलहर तहसील में अपनी मांगों को लेकर प्रदशज्न करते होमगार्ड। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। थाने के होमगार्डों ने मंगलवार को थाना कार्यालय पर कार्यरत हेड मुंशी और एक पुलिसकर्मी के अभद्र व्यवहार को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर काम बंद कर दिया। सीओ को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को देकर कार्रवाई की मांग की। बाद में थाना प्रभारी के साथ समझौता वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। होमगार्डों की ड्यूटी न लगने से नगर के मुख्य चौराहे पर कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही।
प्लाटून कमांडर राम औतार सिंह के नेतृत्व में होमगार्ड थाने में के मुंशी और पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राम अवतार सिंह ने कहा कि थाने पर रोजाना होमगार्डों के साथ अभद्रता व गाली-गलौज की जाती है। बताया कि ड्यूटी लगाने को लेकर सुबह थाने के मुंशी ने उनसे गाली-गलौज की। बताया कि होमगार्डों को इंसास एवं एसएलआर राइफल खोलनी या फिर चलानी नहीं आती है। इसके बावजूद जबरन होमगार्डों को ये शस्त्र दिए जाते हैं।
होमगार्ड अनूप मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब हो जाते हैं। होमगार्ड देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कोतवाली में उनके बैठने का कोई निश्चित स्थान नहीं है। क्राइम इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव होमगार्डों को समझाने गए, लेकिन उनकी बात नहीं मानी। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने मांगपत्र पर विचार-विमर्श करने के बाद होमगार्डों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
लगभग दो बजे होमगार्ड अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। इस दौरान मुख्य चौराहे बिरियागंज पर होमगार्डों की ड्यूटी न लगने पर लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। होमगार्ड विवेक गंगवार, शैलेश कुमार, राधेश्याम दीक्षित, शिशुपाल यादव, रामवीर राना, राज कुमार गंगवार, रामू यादव, ख्यालीराम, श्रीनिवास गंगवार, महेंद्र पाल यादव, कीर्ति पाल आदि उपस्थित रहे।