फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Home guards assaulted, uniform torn in Containment Zone Kahamara

कंटेन्मेंट जोन कहमारा में होमगार्ड से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Fri, 19 Jun 2020 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Home guards assaulted, uniform torn in Containment Zone Kahamara
पुवायां। चार लोगों के संक्रमित मिलने पर कंटेन्मेंट जोन बने गांव कहमारा में शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड से बैरिकेटिंग से निकलने को लेकर कुछ लोगों से झड़प हो गई। छह लोगों ने होमगार्ड पर हमलाकर मारपीट की और वर्दी फाड़ डाली। दूसरे होमगार्ड और सिपाही मौके पर पहुंचे तो हमलावर गाली गलौच करते हुए भाग निकले। इसके बाद होमगार्ड ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को दबोच लिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

गांव कहमारा में चार लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव को सील कर दिया गया था। इसके बाद गांव में लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी और फोर्स तैनात कर दी गई। गांव के लोगों को जरूरी वस्तुओं की घर घर सप्लाई की जा रही है। इसके बाद भी कुछ लोग घर पर नहीं बैठ रहे है और कुछ न कुछ काम बताकर निकलते रहते हैं। यह सिलसिला तीन से चल रहा था। शुक्रवार को एक बैरिकेडिंग नगर एक पर विमलेश कुमार, दो पर कालीचरन, तीन नंबर कहमारा पुवायां रोड पर लगी बैरिकेटिंग पर होमगार्ड शिवाजीत तैनात थे। शिवाजीत के अनुसार इस बीच गांव के कुछ युवक लाठी, डंडे लेकर उधर से निकलने का प्रयास करने लगे। होमगार्ड शिवाजीत ने मना किया तो लाठी, डंडों से हमला कर दिया। अन्य दो बैरिकेडिंग पर तैनात होमगार्ड और सिपाही सुमित कुमार मौके पर पहुंचे तो वे उनसे भी अभद्रता करने लगे और मारपीट का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, गाली गलौज करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार हो रही थी अभद्रता
पुवायां। कंटेन्मेंट जोन गांव कहमारा में बैरियर नंबर एक पर निकलने वाले लोग तीन दिन से लगातार होमगार्डों से अभद्रता कर रहे थे, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसका परिणाम रहा कि शुक्रवार को छह युवकों ने होमगार्ड को डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह भी हुई कहासुनी, शाम को कर दी मारपीट
पुवायां। शुक्रवार सुबह भी आरोपियों ने होमगार्ड शिवाजीत से अभद्र व्यवहार किया था। विरोध करने पर गाली गलौज किया गया था। उस समय मामला शांत हो गया था। बाद में शाम को युवक फिर से आ गए और होमगार्ड से मारपीट कर दी।

लॉकडाउन और होमगार्ड से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। जिन लोगों की पुलिस सुरक्षा कर रही है, वहीं मारपीट कर रहे हैं, यह अत्यंत निंदनीय है। इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed