{"_id":"5dbd49104fe8c03a7885183f8a5b9d79","slug":"holi-milan-samaroh-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार का हुआ होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार का हुआ होली मिलन समारोह
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 13 Mar 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला जज इफाकत अली खां तथा बार अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित सहित तमाम न्यायिक अधिकारी और वकीलों ने एक-दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इलाहाबाद की घटना के कारण वकीलों ने सादे तौर पर होली मिलन समारोह करके औपचारिकता पूर्ण की। कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। इस दौरान वकीलों और न्यायिक अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। जैसा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल कविता, गीत, गजल का आयोजन नहीं हुआ। कार्यक्रम में एडीजे पीके चौरसिया, अनिल वर्मा, भानुदेव शर्मा, श्यामजीत यादव, सीजेएम शैलेंद्र पांडेय, सिविल जज विष्णु चंद्र वैश्य, दीपक यादव, महासचिव राजीव गुप्ता, दिनेश मिश्रा, जसविंदर सिंह बजाज, हरेंद्र तिवारी, संजय मिश्रा, राजेश अवस्थी, पंकज गुप्ता, अशोक सक्सेना, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इनरव्हील, शिक्षामित्रों का होली मिलन
शाहजहांपुर। शहर में होली मिलन समारोहों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को इनरव्हील क्लब और आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब का होली मिलन कार्यक्रम होटल रॉयल पन्ना में हुआ, जिसमें महिलाओं ने हाउजी, एक मिनट और होली पर आधारित गेम खेलकर खूब मनोरंजन किया। फूलों की होली के बीच होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। आयोजक अर्चना जालान ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विभा अग्रवाल, सचिव राजिंदर कौर बजाज, रागिनी कपूर, नीलम गुप्ता, सुनीता गर्ग, निधि मिश्रा, टीना अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, लता सेठ, रीना अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
इधर, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिशन का होली मिलन कार्यक्रम रोटी गोदाम स्कूल में हुआ, जिसमें शिक्षामित्रों ने एक-दूसरे से गले मिलकर सभी को शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लाक अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में 15 मार्च को बैठक करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में आदर्श भारद्वाज, पूजा सिंह, संतोष शुक्ला, राजीव यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, भुवनेश्वर सिंह, कुलदीप गंगवार, बलराम वर्मा, कुमकुम भारती, मीना कुमारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
प्रजापति समाज का समारोह कल
प्रजापति महासभा का होली मिलन समारोह 15 मार्च को महमंद हद्दफ स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सुबह 10 बजे।