फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   holi milan samaroh

पूर्व सांसद ने आयोजित किया होली मिलन

Tue, 10 Mar 2015 11:26 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 10 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
holi milan samaroh
 पूर्व सांसद मिथलेश कुमार और विधायक शकुंतला देवी के आवास पर मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कई नेता, अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता समारोह में पहुंचे और उनके गले मिलकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

निगोही मार्ग स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद ने कहा कि लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार और स्नेह दिया है। होली मिलन कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों के आने से उन्हें बहुत खुशी मिली है। विधायक शकुंतला देवी ने क्षेत्र से आई महिला प्रधान, बीडीसी और अन्य महिलाओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी और नर्तकियों ने लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, विधायक राजेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पुवायां नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, विपिन अग्रवाल, विनायक अग्रवाल, हिमांशु बाजपेयी, डीडी अवस्थी, खुटार नगर पंचायत चेयरमैन गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता, मुनीश तिवारी, एसपी आरपीएस यादव, एसपी सिटी, एडीएम, सीएमओ उमेश यादव, एसडीएम लालबहादुर, सीओ उमेश शर्मा आदि प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान, बीडीसी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील भी मिले गले
पुवायां। तहसील बार संघ की ओर से मंगलवार को तहसील सभागर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वकीलों ने एक दूसरे के गले लगकर और अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में एसडीएम लालबहादुर, बार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, बलवीर सिंह, महामंत्री जयशंकर अवस्थी, विनय मिश्रा, सुभाष शुक्ला, हरिओम अवस्थी, रामलड़ैते श्रीवास, देवेश गुप्ता, विमल श्रीवास्तव, कमल बाबू, बागीश शर्मा, वीरेंद्र यादव, सुधीर त्रिवेदी, नीरज सिंह, अरूण सक्सेना, अरविंद मिश्रा, एनटी विजय त्रिवेदी सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed