{"_id":"e53aa1bf4d10cc5dadb9d50bb2385470","slug":"holi-mela-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी पार्क होली मेला में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी पार्क होली मेला में उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पार्क और जेसीआई के संयुक्त तत्वावधान में लोधीपुर पार्क परिसर में होली मेला दूसरे दिन भी लगा रहा। इस दौरान लोगों ने मेले में लगे तमाम स्टालों का भ्रमण कर खरीददारी की और शाम को वृंदावन के कलाकारों द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया।
वृंदावन की रास मंडली द्वारा बरसाने की लट्ठमार होली, फूलों की होली, महारास तथा राधा-कृष्ण पर आधारित गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इधर, परिसर में भव्य मेला भी लगाया गया, जिसमें सेनेटरी-टायल्स, कंप्यूटर, लैपटॉप, बैंक, साड़ी-सूट समेत तमाम घरेलू आइटमों के स्टाल लगाए गए। खानपान के स्टाल पर भी खूब भीड़ जुटी रही। बच्चों के लिए निशुल्क झूलों का प्रबंध किया गया। देर रात तक लोगों ने होली मेला का आनंद लिया। आयोजन में किशन अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, पिंकू गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अमित गुप्ता, सुशांत बंसल, भुवन बंसल, अंशुमान अग्रवाल, अभिषेक सिंह सेठ, किशोर गुप्ता, सचिन बाथम, विक्रांत गौतम, अमित अग्रवाल आदि का योगदान रहा।
सीनियर सिटीजन भी मिले गले
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का होली मिलन समारोह एसपी कॉलेज में हुआ, जिसमें सभी का स्वागत अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर किया गया। काव्यपाठ के बीच पदाधिकारियों ने आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए विचार रखे। इस अवसर पर अध्यक्ष जेडी सक्सेना, सुरैया खान, मधु गुप्ता, विष्णु प्रकाश गुप्ता, श्यामा देवी, बीके त्रिवेदी, एसवी सक्सेना, हरचरण मिश्रा, दाऊदयाल गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, कमला रानी शर्मा, कुसुम लता, मंजुला सक्सेना समेत बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
होली मिलन
- धोबी समाज एकता मंच का होली मिलन 15 मार्च को अपरान्ह दो बजे से गदियाना स्थित शिव मैरिज लान में होगा। जानकारी प्रदेश अध्यक्ष रामभजन लाल ने दी।
- साहू समाज सेवादल का होली मिलन 11 मार्च को पूर्वांह 11 बजे गंधक फैक्ट्री स्थित स्टार मैरिज लान में होगा। यह जानकारी आयोजक राजेंद्र साहू ने दी।
मिथलेश के आवास पर
होली मिलन आज
पुवायां। पुवायां स्थित विधायक शकुंतला देवी और पूर्व सांसद मिथलेश कुमार के आवास पर मंगलवार दोपहर बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सपा के विधानसभा अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री ने दी।