फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holding the baby deer Sent into the woods to Dudhwa

हिरन के बच्चे को पकड़  दुधवा के जंगल में भेजा

Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
 शाहजहांपुर के एक वन अधिकारी की ओर से लौहंगापुर के बेहद कम पेड़ वाले जंगल में छुड़वाए गए हिरन के बच्चे को आखिर घना जंगल मिल ही गया। इससे उसकी जान पर मंडरा रहा खतरा भी दूर हो गया। रविवार सुबह हिरन के बच्चे को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। सुबह बच्चा में पकड़ में आ गया, इसके बाद उसे दुधवा के जंगल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि शनिवार सुबह कुछ वनकर्मी खुटार रेंज के लौहंगापुर जंगल में हिरन के एक बच्चे को लेकर पहुंचे और उसे जंगल में छोड़ दिया। खुटार रेंज की सिहुरा वीट के दो वन वाचरों को हिरने के बच्चे की रखवाली करते देख लोगों ने पूछताछ की, तो वन वाचरों ने बताया था कि हिरन का बच्चा शाहजहांपुर के वन अधिकारी के यहां पालतू था। कुछ वनकर्मी बच्चे को लौहंगापुर के जंगल में छोड़ गए थे। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से करते हुए बताया था कि लौहंगापुर जंगल में बेहद कम पेड़ हैं, जिस कारण हिरन के बच्चे की जाने को खतरा है। जंगल के आसपास गांवों में कई शिकारी भी रहते हैं। 
विज्ञापन

मंत्री और अधिकारियों से शिकायत के बाद स्थानीय वन अधिकारियों को बरेली के एक अधिकारी ने फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इससे महकमे में खलबली मच गई। रात तीन बजे से हिरन के बच्चे की तलाश के लिए अभियान चलाया गया और सुबह बच्चे को पकड़ लिया गया। वन रक्षक डोरीलाल ने बताया कि हिरन के बच्चे को दुधवा के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed