{"_id":"4ed80e5ee93a5ae4d14c851784e84e09","slug":"hnsakr-gudgudakr-leave-the-trainee-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसाकर-गुदगुदाकर विदा हुए प्रशिक्षु शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसाकर-गुदगुदाकर विदा हुए प्रशिक्षु शिक्षक
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला किला में स्थित नगर संसाधन केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करके विदाई दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रम, चुटकुले सुनाकर और मिमिक्री करके सभी को गुदगुदाया। साथ ही प्रशिक्षकों का आभार जताया।
ददरौल और भावलखेड़ा ब्लाक में प्रशिक्षुओं की संख्या अधिक होने पर दोनों ब्लाकों के प्रशिक्षुओं को नगर क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण और परीक्षा होने के बाद बुधवार को प्रशिक्षुओं ने जाने से पहले एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सर्व शिक्षा अभियान के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी पीपी सिंह को मुख्य अतिथि और खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री देवेश वाजपेयी को विशिष्ट अतिथि रहे। प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रशिक्षकों इमरान सईद खां, सीमा आहूजा, रीता सक्सेना की मिमिक्री करके सभी गुुदगुदाया। साथ ही मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा ली गई क्लासों की सराहना भी की। इस मौके पर जिला समन्वयक राजेश्वर सिंह, इंद्रेश सिंह, सहित शहनवाज खां, ओमप्रकाश वर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
क्रियात्मक प्रशिक्षण वाले स्कूलों में पढ़ाएंगे प्रशिक्षु
शाहजहांपुर। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद परीक्षा दे चुके प्रशिक्षुओं को क्रियात्मक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्कूलों में भेजा जाएगा। यह आदेश जारी करते हुए बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों के संबंध में अग्रिम आदेश आने तक उन लोगों को पूर्ववत स्कूलों में रहकर शिक्षण कार्य कराना होगा। कहा कि इन दिनों में उन लोगों को मानदेय भी मिलेगा।
विज्ञापन
क्रियात्मक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को इसके बाद क्या करना है? इस बात को लेकर प्रशिक्षुओं में तमाम तरह की चर्चाएं थीं। इसको लेकर प्रशिक्षु बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारियों, एबीआरसी एवं अन्य अधिकारियों को परेशान कर रहे थे। इसको मद्देनजर रखते हुए बीएसए ने विभाग के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। इस बारे में जानकारी देते हुए बीएसए ने कहा कि मौखिक रूप से निर्देश मिले हैं कि प्रशिक्षु शिक्षकों को उनके पहले वाले स्कूलों में भेज दिया जाए। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षुओं उनके क्रियात्मक प्रशिक्षण वाले स्कूल में भेजने के आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों को दे दिए हैं।