फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hitention line

लटक रहे जर्जर तार, दुर्घटनाओं का बन रहे कारण

Wed, 29 Sep 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
hitention line
तिलहर में नई बस्ती जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन मंदिर के समीप खुले में लटकते विद्युत तार - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम स्थानों पर बिजली के तार मकान और स्कूलों के आसपास से गुजर रहे हैं। शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

तिलहर नगर में डॉक्टर बंगाली की दुकान से नई बस्ती को जाने वाले मार्ग पर पंकज गुप्ता राइस मिल मालिक के मकान के समीप लंबे अरसे से बिजली के खुले तार लटक रहे हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। निर्माणाधीन मंदिर और उनके मकान के समीप खुले तार लटक रहे हैं मंदिर के समीप आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कई स्कूलों के पास खुले ट्रांसफार्मर बच्चों की जान को खतरा बने हुए हैं। नगर के आरबीएम इंटर कॉलेज के गेट के समीप दो ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। वहीं महर्षि दयानंद शिक्षा सदन स्कूल के पास ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। आए दिन बिजली की ट्रिपिंग होने से चिंगारी निकलने से स्कूल के बच्चों को खतरा बना हुआ है। महर्षि दयानंद स्कूल के प्रबंधक सत्य प्रकाश आर्य ने तत्काल ट्रांसफार्मर स्कूल के समीप से हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार लटकने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि तार विद्यालय परिसर में लटक रहे हैं विभाग का इसमें कोई फाल्ट नहीं है। शिकायत यदि प्राप्त होती है तब उसका निराकरण किया जाएगा।
विजय कुमार, विद्युत उपखंड अधिकारी मीरानपुर कटरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed