{"_id":"614cd6f68ebc3e004f53f458","slug":"hitention-line-shahjahanpur-news-bly460642140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावन गंगा सरोवर में टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावन गंगा सरोवर में टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन
गांव सिल्हुआ के लोगों को बावन गंगा सरोवर से बिजली लाइन हटाने का लिखित आश्वासन देते जेई
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। खुटार के गांव सिल्हुआ में बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बावन गंगा सरोवर में गिर गया। गनीमत रही कि तार टूट कर गिरने के समय सरोवर में कोई स्नान नहीं कर रहा था। मंदिर में पूजा कर रहे लोगों ने मामले की सूचना रामपुरकलां के बिजली उप केंद्र पर देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग बावन गंगा मंदिर पर पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया। इस बीच बिजली निगम के कर्मचारी तार को जोड़ने पहुंचे तो गांव के लोगों ने बिजली लाइन नहीं जोड़ने दी और लाइन को सरोवर के किनारे से निकाले जाने के बाद ही तार जोड़ने की बात कहने लगे।
जानकारी पाकर रामपुर कलां बिजली उप केंद्र से जेई रामऔतार मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों को पहले से ही लाइन को सरोवर के दूर से निकाले जाने के लिए की जा रही कागजी कार्रवाई से अवगत कराया, लेकिन गांव के लोगों ने फिर भी लाइन नहीं जोड़ने दी। इसके बाद जेई ने पंद्रह दिन में लाइन को सरोवर के किनारे से निकलवाने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर गांव के लोग माने। किसान नेता रामशंकर मिश्र, प्रवेश मिश्र, गुड्डू अवस्थी, रंजीत मिश्र, गौतम अवस्थी, हरिहर मिश्र, विमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
सरोवर में रोजना स्नान करते हैं श्रद्धालु
गांव सिल्हुआ में बावन गंगा के नाम से सरोवर है और पास में ही भगवान शिव मंदिर है। शिव मंदिर पर रोजाना तमाम श्रद्धालु बावन गंगा सरोवर में स्नान करने के बाद शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। तालाब के बीच से बिजली की हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। गांव के लोग और श्रद्धालु कई बार लाइन को सरोवर के बीच से हटाने की मांग करते रहे हैं। बिजली निगम के जेई आदि ने कई बार इस्टीमेट आदि भी बना कर भेजा लेकिन लाइन हटाने का काम नहीं हो सका। बिजली लाइन के तार भी बेहद जर्जर हो चुके हैं और आए दिन टूटते रहते हैं।