फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   His long-long hairstyle on the sixth moi .

छठी मइया पर्वत पे उनके लंबे-लंबे केश..

Thu, 26 Oct 2017 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
His long-long hairstyle on the sixth moi .
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
छठी मइया पर्वत पे उनके लंबे-लंबे केस....
विज्ञापन

शाहजहांपुर। पूर्वांचल का महापर्व छठ गुरुवार को परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास से मनाया गया। सुहागिनों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर बृहस्पतिवार को खन्नौत और गर्रा नदियों में स्नान कर नदियों के तट पर डूबते सूर्यदेव की आराधना की और अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति की कामना की। नव विवाहिताओं में जहां उपवास को लेकर खासा उत्साह था, वहीं उन्होंने संतान की कामना के साथ सूर्यदेव की उपासना की। 

नदियों के तट पर शाम तीन बजे बाद से ही व्रती महिलाओं का परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचना शुरू हो गया था। घाट पर पूर्वांचल के पारंपरिक लोकगीत बज रहे थे। ढोलबाजे से गूंजते नदियों के तट पर समय के साथ महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही थी। महिलाओं ने नदियों में स्नान कर रेत से नदी के किनारे पूजा के लिए मठ बनाए और उसे गन्नों, फूलों आदि से सजाकर बांस की टोकरी में सब्जी, फल, मिष्ठान, घर से तैयार कर लाया गया प्रसाद आदि के माध्यम से सूर्यदेव की उपासना शुरू की और आरती उतारी। तट पर पूजा करने के बाद व्रती महिलाओं ने नदी में खड़े होकर सूर्यदेव का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अर्घ्य देकर संतानों तथा पति के दीर्घायु की कामना की। पुत्रों ने गाय के दूध और जल से अर्घ्य दिलवाया। इस बीच महिलाओं ने काचे बांसे के बहंगी लचकत जाय, छठी मइया पर्वत पे उनके लंबे-लंबे केस, सुगना सूर्यदेव अर्घ्य के बेर झांके आदि भोजपुरी गीत गाकर छठ मइया को प्रसन्न किया। इस बीच बच्चों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। पूजा स्थल पर आयोजन की व्यवस्था में विपुल प्रसाद, काशीनाथ चौबे, बैजनाथ सिंह, वीरेंद्र राय, सतीश चंद्र, पुष्पकीर्ति, परविंदर सिंह आदि का योगदान रहा।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed