{"_id":"5828a10f4f1c1b4304b37723","slug":"hindu-organizations-run-wisher-interest-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने चलाया हित चिंतक अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने चलाया हित चिंतक अभियान
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 हजार युवाओं को जोड़ने का मिला लक्ष्य
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में हित चिंतक भर्ती अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक रंदीप पोखरियाल ने कहा कि संगठन ने 101 लाख हित चिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शाहजहांपुर के लिए 20 हजार हित चिंतकों की भर्ती करने का लक्ष्य है, जिसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
ऋषि आश्रम में चले अभियान में पोखरियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ठान लिया है कि वह गरीबों का अहित नहीं होने देंगे। इसी उद्देश्य को लेकर वह कड़े फैसले ले रहे हैं। क्षेत्र संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि आज देश आतंकवाद से जूझ रहा है। ऐसे में एक रहकर ही इस समस्या से निपटा जा सकता है। राजीव सिंह ने कहा कि हिंदुओं को गायों के संरक्षण के लिए काम करना चाहिए।
प्रांत संयोजक अनुज कुमार सिंह ने कहा कि लव जेहाद के नाम पर हिंदू बेटियों का अपहरण किया जा रहा है। यह षडयंत्र काफी दिनों से रचा जा रहा है। इस षडयंत्र को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हित चिंतक काम करेंगे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सक्सेना, राजेश अवस्थी, राहुल पाठक, बृजमोहन शर्मा, देवगिरि, राम लखन, गोविंद, दयाराम, सुरेश, मनमोहन त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, राघवेंद्र शुक्ल, प्रभाकर सिंह, शेर बहादुर, बड़े आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हित चिंतक समागम से ब्राह्मणों को जोड़ेंगे
ब्राह्मण समाज की बैठक में ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए हित चिंतक समागम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह समागम विधानसभावार 20 नवंबर से शुरू होगा।
विसरात मार्ग स्थित परशुराम धाम पर कृपा सागर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महामंत्री राकेश पांडेय ने बताया कि हित चिंतन समागम का शुभारंभ 20 नवंबर को पूर्वांह 11 बजे पंडित रमाकांत दीक्षित मेमोरियल पब्लिक स्कूल सिंधौली से किया जाएगा। अभियान का समापन 10 दिसंबर को होगा। इसके बाद सभी विधानसभाओं में इस प्रकार के आयोजन कर ब्राह्मणों को एक सूत्र में बांधने का काम किया जाएगा। बैठक में ब्राह्मण समाज के संस्थापक राजाराम मिश्र, जिलाध्यक्ष केशव चंद्र मिश्र, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभात रंजन पांडेय, अवधेश दीक्षित, श्याम कुमार पाराशरी, आशुतोष शुक्ला, अतुल अग्निहोत्री, अमित शुक्ला, ममता मिश्रा, अखिलेश पाठक, गंगाराम मिश्रा, शिव शर्मा, राजकमल वाजपेयी, वीके मिश्रा, अंबरीश शुक्ला, सुशील मिश्र, पंकज पांडेय, राम अनुराग आदि मौजूद रहे।