फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindi Fortnight closing Winners were honored at

हिंदी पखवाड़ा के समापन पर विजेता हुए सम्मानित

Tue, 29 Sep 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 29 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hindi Fortnight closing Winners were honored at
भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से मनाए गए हिंदी पखवाड़ा का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। इस मौके पर आयोजित समारोह में जिला प्रबंधक दूरसंचार राजेंद्र प्रसाद ने राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयास की सराहना की। साथ ही प्रथम तीन स्थान पाने वाले प्रतिभागियों सहित सांत्वना पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे।
विज्ञापन

हिंदी प्रारूप लेखन में केके सिंह, सुनीता शाक्य व रजनीश कुमार, निबंध लेखन में आरती रानी, दिलशाद अली व केके सिंह, सामान्य ज्ञान में उमेश दीक्षित, राम मिलन व रामभजन राम और सुलेख प्रतियोगिता में राजबली, लालता प्रसाद व किरन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। प्रश्न मंच में केके सिंह, डीपी सिंह, रजनीश कुमार व अनुराधा गुप्ता ने पहला, रियाज अहमद, ओपी तिवारी, राजकरन, राजाराम व अनिल मिश्रा ने दूसरा और एसपी सिंह यादव, हामिद मियां, तारिक खां, भोलानाथ त्रिवेदी व राम मिलन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अनुसचिवीय कार्य आकलन स्पर्धा में अनिल त्रिवेदी प्रथम, एसएस तिवारी व राजकरन द्वितीय, सरोजिनी मिश्रा, डीसी राम, एससी वर्मा व संजय कुमार तृतीय रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के सांत्वना पुरस्कारों के लिए विजय शंकर शुक्ला, नीरज सक्सेना, सर्वेश त्रिवेदी, राम लाल, रामानंद, रामकुमार, निजामत अली, लालाराम, संतोष कुमार, स्वामी दयाल, उमाशंकर श्रीवास्तव, जवाहर राम, अब्दुल बाली, अनीस अहमद अब्बासी, हरिशंकर मिश्रा, विश्वनाथ मौर्य, मुरारी लाल, उमाशंकर सिंह, सिद्धि शरण मिश्रा, दसई प्रसाद, शंभू नाथ सिंह, रामप्रताप शुक्ला, कालिका प्रसाद, धनवती देवी, बृजरानी, भागवती, राम प्रताप, रहीम बख्श, प्यारे लाल, कमला देवी और राजेंद्र प्रसाद का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीडीएम प्रसाद ने इन सभी को पुरस्कृत करने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन में विशिष्ट भूमिका निभाने के लिए सोहन लाल तिवारी, आरती रानी को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसएल तिवारी के संचालन में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मंडलीय अभियंता आारके राम, उपमंडल अभियंता प्रशासन जेएन वाजपेयी, एकाउंटेंट अब्दुल हई व आरएस पाल, पीके गुप्ता, आरए खान, सत्येंद्र सिंह, मधुरेंद्र गुप्ता, राजीव शुक्ला, सुधाकर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed