{"_id":"61bb8c230f2c7125ce5b430e","slug":"highway-rout-diaversion-shahjahanpur-news-bly469486189","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की सभा के लिए कल लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रहेगा परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की सभा के लिए कल लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रहेगा परिवर्तित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में होने वाली रैली के मद्देनजर लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूट परिवर्तन किया गया है। बरेली से शाहजहांपुर और लखीमपुर के मैगलगंज और शाहजहांपुर के बीच नेशनल हाईवे पर केवल रैली में जाने वाले वाहन ही चल सकेंगे।
लखनऊ से सीतापुर होकर आने वाले वाहनों को लखीमपुर में थाना मैगलगंज के औरंगाबाद तिराहा से औरंगाबाद, बर्वर, मोहम्मदी होते हुए बरेली, पीलीभीत की ओर निकाला जाएगा। वहीं बरेली से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को बरेली के पीलीभीत बाइपास से होते हुए पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार से लखीमपुर खीरी होते हुए निकाला जाएगा। इस दौरान रैली में शामिल होने वाले वाहनों को ही अंदर आने दिया जाएगा।
अन्य वाहन कटरा चौराहा से जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा होते हुए अल्हागंज के हुल्लापुर चौराहा से अपने गन्तव्य को जाएंगे। फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को जलालाबाद तिराहा से थाना कटरा होते हुए निकाला जाएगा। सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ आने वाले वाहनों को जमुका तिराहे से अटसलिया, दियूरिया मोड़ होते हुए निकाला जाएगा। खीरी या मोहम्मदी की तरफ से आने वाले वाहनों को दियूरिया मोड़ से डायवर्ट कर अटसलिया, जमुका होते हुए सीतापुर की तरफ भेजा जाएगा।