फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   highway jam

रोजा ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने से हाईवे पर घंटों लगा जाम

Mon, 15 Nov 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
highway jam
नेशनल हाईवे पर रोजा अड्डे के पास लगा जाम। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को शाम करीब साढ़े छह बजे रोजा ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने से लंबा जाम लग गया। रात नौ बजे तक जाम नहीं खुल सका था। दोनों ओर फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर रोजा ओवरब्रिज पर वाहन अक्सर खराब हो जाते हैं। इससे यहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। वाहनों का लोड अधिक होने के कारण एक बार जाम लगने से घंटों यातायात सामान्य नहीं हो पाता है। रविवार शाम लगभग साढ़े छह जमुका तिराहे से भूसी लेकर जा रहा ट्रक ओवरब्रिज पर खराब हो गया।
विज्ञापन

इससे दोनों ओर के वाहनों के पहिये थम गए। दो-ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर वाहन निकालने शुरू किए। इससे यातायात रेंगने लगा। बाद में ट्रक को ओवरब्रिज से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। रात नौ बजे तक यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed