फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   highway jam

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम

Wed, 20 Oct 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
highway jam
हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग मार्ग पर टूटा ट्रक का एक्सल की वजह से लगा जाम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट पेड़ गिर गया। इसके अलावा फाटक के पास एक ट्रक का एक्सल टूट जाने से आवागमन प्रभावित होने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन

बारिश के कारण हुलासनगरा रेलवे फाटक से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर शीशम के दो पेड़ मंगलवार सुबह करीब सात बजे अलग-अलग जगह पर गिर गए। इससे बरेली की ओर से आने वाला यातायात ठप हो गया। वनकर्मियों ने गिरे पेड़ हटाकर रास्ता साफ कराया। इसके अलावा दोपहर करीब ढाई बजे बरेली की ओर जा रहे ट्रक का एक्सल रेलवे फाटक के नजदीक टूट गया। इसकी वजह से बरेली की ओर जाने वाला ट्रैफिक ठप हो गया।
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर जाम में फंसे वाहनों की वजह से रेलवे फाटक बंद नहीं हो पाया और तभी डाउन लाइन पर मालगाड़ी आकर खड़ी हो गई। गेटमैन ने वाहनों को इधर-उधर हटवाकर ट्रेन पास कराई। शाम करीब पांच बजे हुलासनगरा फाटक का जाम पांच किलोमीटर लंबा होते हुए कटरा चौराहे तक आ गया। जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे पर गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज की मिट्टी सड़क पर आने से लगा जाम
तिलहर। बारिश के कारण हाईवे पर यातायात काफी प्रभावित हुआ। बाईपास चौराहे के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी पानी भरने से बहकर सड़क पर आ गई। इससे यातायात प्रभावित होने लगा। बाद में एसडीएम सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को मिट्टी को हटवाने के निर्देश दिए। जेसीबी से किसी तरह मिट्टी हटाई गई और यातायात सुचारु हो सका। नेशनल हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने के कारण लोगों को बहुत संभालकर वाहन चलाने पड़े। कई बार जाम भी लगा।

गड्ढे से उछलकर बाइक से गिरी महिला
जैतीपुर। तिलहर-दातागंज मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। आए दिन सड़क पर हादसे होते रहते हैं। मंगलवार दोपहर बदायूं के रहने वाले अमित अपनी दादी रामदुलारी को लेकर शाहजहांपुर से बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह ककरौआ गांव के समीप पहुंचा तो सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया चला गया। इससे पीछे बैठी रामदुलारी उछलकर सड़क पर गिर गईं। अमित भी बाइक गिरने के साथ घायल हो गया। महिला को निजी अस्पताल भेजा। बाद में परिजन महिला को बदायूं ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed