{"_id":"64039befb514eb30e80d6284","slug":"high-school-examinee-hanged-himself-to-death-shahjahanpur-news-c-4-1-83680-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईस्कूल के परीक्षार्थी ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईस्कूल के परीक्षार्थी ने फंदे से लटककर दी जान
Sun, 05 Mar 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया प्रथम निवासी रामदास के बेटे 17 वर्षीय आशीष ने पंखे से लटककर जान दे दी। वह हाईस्कूल का छात्र था। पुलिस के मुताबिक परिजन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं लेकिन शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान का पेपर देकर आने के बाद से उसके गुमसुम होने की बात कह रहे हैं।
आशीष कस्बे के स्थित पं. रामनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था। उसका सेंटर रघुनाथपुर गांव के विद्यालय में गया था। शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा का सामाजिक विज्ञान का अंतिम पेपर था। पेपर देकर लौटा आशीष काफी गुमसुम था। उसने किसी से बात नहीं की। घरवालों ने काफी पूछने का प्रयास किया। उसने कोई बात नहीं बताई। शनिवार सुबह परिवार के लोगों के काम पर जाने के बाद घर में कोई नहीं था। उसने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर पलंग खड़ा कर सीलिंग फैन में धोती का फंदा बनाया और उसमें लटक गया।
रामदास के मुताबिक, जब सभी लोग दोपहर करीब तीन बजे काम से वापस आए तो अंदर से मकान का दरवाजा बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी के मकान से छत पर चढ़कर अपने घर के अंदर उतरे। अंदर जाकर देखा तो आशीष का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रदीप सेहरावत ने परिजनों से पूछताछ की। थाना प्रभारी के मुताबिक उसका पेपर ठीक नहीं हुआ था। इसी के चलते वह परेशान था। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।