फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   high commissioner

युगांडा की उच्चायुक्त बोलीं , हमारे यहां निवेश करें, आपका स्वागत है

Tue, 14 Sep 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
high commissioner
शाहजहांपुर। पुवायां कस्बे में ट्रॉली निर्माण देखती युगांडा की उच्चायुक्त। संवाद - फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर। एक कार्यक्रम में युगांडा की उच्चायुक्त ग्रेस अकेलो ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के सदस्यों को अपने देश में निवेश के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युगांडा की सरकार भारत से आने वाले उद्योगपतियों को उद्योग लगाने में विशेष सहयोग प्रदान करती है।
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित ट्रेड कनेक्ट कार्यक्रम में युगांडा की उच्चायुक्त ग्रेस अकेलो और प्रथम सचिव (वाणिज्यिक) सोफ़ी बुरिंगी ने शाहजहांपुर के उद्यमियों के समक्ष युगांडा में व्यवसाय और निवेश बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। ग्रेस अकेलो ने उद्यमियों को कृषि उपकरण, माइनिंग, खाद्य प्रसंस्करण, टूरिज्म आदि क्षेत्रों के उद्योगपतियों को प्रेरित किया। उद्यमियों ने युगांडा में जान और माल की सुरक्षा पर सवाल उठाए, जिस पर उच्चायुक्त ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि वहां स्थिति बहुत सामान्य है और सरकार उद्यमियों का विशेष ध्यान रखती है। वहां की नीतियों के अनुसार उद्यमियों को कर में राहत प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

ग्रेस ने बताया कि युगांडा में निवेश के लिए यही समय सबसे उपयुक्त समय है और भारतीयों को इसका लाभ उठाना चाहिए। युगांडा के प्रतिनिधिमंडल ने एक ही दिन में शाहजहांपुर की जी सर्जिवेयर, नेमी नेमी फूड्स, विद्या प्लाई एंड बोर्ड के साथ-साथ पुवायां स्थित राजा इंजीनियरिंग वर्क्स का दौरा किया। अपने देश में निवेश के लिए उन्हें आमंत्रित भी किया। लखनऊ से आईं आईआईए की अंतरराष्ट्रीय समिति की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व की प्रशंसा की और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चैप्टर को धन्यवाद दिया। इससे पूर्व युगांडा की उच्चायुक्त पुवायां कस्बे में पहुंची और वहां कृषि यंत्रों का निर्माण होते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैप्टर चेयरमैन शुभम खन्ना, मंडलीय चेयरमैन अभिनव ओमर, चैप्टर सचिव रोहित गोयल और कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ दे कर उनका सत्कार किया। सभा में सुरेश सिंहल, मुकेश अग्रवाल, अनुज देव गुप्ता, प्रकाश कलानी, अशोक खन्ना, ओपी खंडेलवाल, केके गर्ग, सर्वेश सचान, सह-सचिव हेमंत अरोरा, सह-सचिव गुरजीत मोंगा, अभय सिंह, शशांक गुप्ता, शोभित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed