{"_id":"613d07218ebc3e3ee81c96de","slug":"high-commissioner-shahjahanpur-news-bly4592994159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईए के आमंत्रण पर आईं युगांडा की उच्चायुक्त और प्रथम सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईए के आमंत्रण पर आईं युगांडा की उच्चायुक्त और प्रथम सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र में विकास के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सुदूर अफ्रीकी देश युगांडा से तालमेल बनाकर काम करेगी। इसके लिए आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की पहल पर युगांडा की उच्चायुक्त ग्रेस अकेलो और उच्चायोग की प्रथम सचिव सोफी बिरुंगी आईआईए की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति की अध्यक्ष रेखा शर्मा के साथ शनिवार को देर शाम यहां पहुंची।
रविवार दोपहर 12 बजे युगांडा की दोनों उच्चाधिकारी बरेली मोड़ स्थित एक होटल में जिले के लघु उद्यमियों से उद्योग क्षेत्र के विकास पर वार्ता करने के साथ उन्हें युगांडा में उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा करेंगी। ाईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि भारत की तुलना में युगांडा भले ही छोटा देश हो, लेकिन इस बैठक में एमएसएमई के लाभ के लिए दोनों देशों के उद्यमियों के बीच सहयोग को मजबूत करने और उन्हें आगे बढ़ाने की भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस बैठक से दोनों देशों को लघु उद्योग क्षेत्र में एक-दूसरे की अच्छाइयों को आत्मसात और अंगीकृत करने का अवसर मिलेगा, क्योंकि दुनियां में तमाम ऐसे छोटे देश हैं, जहां उद्योग क्षेत्र को हमारे देश की तुलना में ज्यादा अनुकूलताएं प्राप्त हैं और इसीलिए वह कई चीजों के औद्योगिक उत्पादन में हमसे आगे हैं।
विज्ञापन
आईआईए के चैप्टर चेयरमैन शुभम खन्ना व सचियव रोहित गोयल के अनुसार युगांडा की उच्चायुक्त ग्रेस अकेलो और उनकी सहयोगी सोफी बिरुंगी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए शाहजहांपुर चैप्टर के उद्यमियों और उद्योगपति से मिलने में अपनी गहरी रुचि व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के एमएसएमई सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।