{"_id":"61478c2d8ebc3e88394c986e","slug":"helth-camp-shahjahanpur-news-bly460189953","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला: 173 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला: 173 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
परौर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन कर मरीजों का इलाज किया गया।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र के पृथ्वीपुर ढाई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शेरपुर कुर्रिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 173 रोगियों का परीक्षण कर दवाएं दी गईं। रोगियों में सर्वाधिक संख्या बुखार, खांसी और चर्म रोगियों की रही।
सीएचसी जरीनपुर के प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर कुर्रिया व पृथ्वीपुर-ढाई में डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. शनीष सक्सेना ने 77 रोगियों तथा शेरपुर कुररिया में डॉ. आदेश रस्तोगी और डॉ. अंजली ने 96 रोगियों का परीक्षण कर दवा वितरित की।आरोग्य मेले में मलेरिया संभावित 33 और टीबी के 21 रोगियों की जांच भी की गई। हालांकि कोई मलेरिया पॉजिटिव नहीं निकला है।
परौर में देखे 22 मरीज
परौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परौर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 22 मरीजों का इलाज किया। अधिकतर मरीज बुखार और चर्म रोगों के थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, डॉ. शशिबाला गौतम, चीफ फार्मासिस्ट जगजीवन राम, सुनील कुमार, सीएचओ गौरव कुमार वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।