{"_id":"60f32ba28ebc3e61b641d679","slug":"help-shahjahanpur-news-bly453483661","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारी के परिवारों को दिलाया जाएगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारी के परिवारों को दिलाया जाएगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जनपद के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को दोपहर बाद प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय के साथ यहां पहुंचे। इस दौरान लोधीपुर के एक मैरिज लॉन में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा की और बाजार इकाइयां सक्रिय करने के निर्देश दिए। बाद में पत्रकारों से मुखातिब होकर कहा कि कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारियों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने के लिए सरकार और शासन स्तर पर वार्ता की गई है।
इससे पूर्व, दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का हरदोई बाईपास चौराहा पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल सहित कई पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर और जोशीली नारेबाजी कर जोरदार स्वागत किया। वहां से स्थानीय पदाधिकारी कारों के काफिले के साथ उन्हें लेकर लोधीपुर के मैरिज लॉन पहुंचे।
वहां भी बैठक से पहले पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जिसमें महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाई और युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने स्मृति चिह्न के तौर पर श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
बाद में बैठक और पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की कोरोना महामारी में व्यापारियों का बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने राहत देने के बजाय कई व्यापारियों के खिलाफ मुकदमे कायम करा दिए। उन्होंने कहा कि कई व्यापारी महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। इन सबके लिए सरकार से वार्ता की गई है कि व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं जो व्यापारी जान गंवा चुके हैं, उनको दस-दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। उन्होंने व्यापारियों के बिजली बिल माफ करने, उन्हें बैंक से कम ब्याज पर लोन देने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सभी सरकारी लाइसेंसों की वैधता आजीवन किए जाने की मांग की।
प्रदेश संगठन मंत्री संजीव राठौर के संचालन में हुए कार्यक्रम में संगठन के जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश मोदी, अभिषेक गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, महेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, जयप्रकाश गुलाटी, अमृतलाल, धर्मपाल रैना, लक्ष्मण प्रसाद, सोनू अवस्थी, सुखविंदर सिंह, सुनील यादव, वेद प्रकाश रावत, जसवंत सिंह, सतीश कुमार, कमाल फहीम, शहबाज खां, अमित गुप्ता, मोहित अग्रवाल, हरीश बजाज आदि मौजूद रहे।