{"_id":"8c2840a604d5ebf6973c0b7d0bbc5b7d","slug":"heavy-fluid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसार बांध पर गंगा के जल स्तर में पांच सेमी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसार बांध पर गंगा के जल स्तर में पांच सेमी गिरावट
शाहजहांपुर
Updated Sat, 18 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने के बावजूद उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बैराजों से पानी की निकासी में कमी आने के कारण जिले से होकर बहने वाली गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार को विभिन्न बैराजों से मिली सूचनाओं के अनुसार नरौरा से गंगा में 33435 क्यूसेक तथा अन्य बैराजों से रामगंगा में 16368 क्यूसेक पानी रिलीज हुआ। भैंसार बांध पर शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में पांच सेमी कमी दर्ज की गई।
गंगा और रामगंगा में विभिन्न बैराजों से बीते तीन दिन में अतिरिक्त पानी का बहाव लगातार कम हो रहा है। हालांकि, दो दिन पहले नरौरा से छूटा 61771 क्यूसेक पानी बदायूं होकर यहां जलालाबाद तहसील में गंगा से पास हो रहा है, लेकिन जलस्तर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। भैंसार बांध पर शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 142.45 मीटर मापा गया, जो बीते दिन की तुलना में पांच सेमी कम है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष से तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र ने बताया कि उत्तराखंड के रामनगर, किच्छा, खो, हरेली आदि बैराजों से रामगंगा में पानी बहाए जाने के बावजूद बरेली के चौबारी से लेकर फर्रुखाबाद के घटिया घाट तक नदी सामान्य रूप से बह रही है। उन्होंने बताया कि गर्रा 80 सेमी घटकर 145.25 मीटर और खन्नौत 1.30 मीटर घटकर 143.00 मीटर पर बह रही है। तार बाबू के अनुसार ड्यूनी डॉम से 2480 क्यूसेक पानी रिलीज होने के बावजूद गर्रा का जल स्तर बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है।