फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Heat and power crisis The suffering alliance

गर्मी और बिजली संकट के गठजोड़ ने किया बेहाल

Mon, 20 Apr 2015 08:21 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
Heat and power crisis The suffering alliance
बढ़ती गर्मी और गहराते बिजली संकट के गठजोड़ ने जनजीवन को बेहाल करना शुरू कर दिया है। तापमान बढ़ने के साथ आपात बिजली कटौती का दायरा भी बढ़ रहा, जबकि नौ घंटे की नियमित बिजली कटौती से लोग पहले से परेशान हैं। रविवार को रात दस बजे से दो घंटे की आपात कटौती के बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई, लेकिन रात दो बजे फिर पॉवर कट लागू हो गया। सुबह चार बजे से फिर चार घंटे की नियमित कटौती थोप दी गई।
विज्ञापन


24 घंटे में मिली केवल 11 घंटे ही बिजली
शासन से शहरी क्षेत्रों को न्यूनतम 16 घंटे बिजली देने के आदेश पर यहां पिछले एक साल से अमल नहीं हो पाया। नौ घंटे की नियमित कटौती इस व्यवस्था में पहले से अवरोध बनी है। सप्लाई के बाकी बचे 15 घंटों में कभी लाइन फाल्ट तो कभी ट्रिपिंग और ट्रांसफार्मर फूंकने से शहरी बाशिंदों को 12-13 घंटे सप्लाई मिल पाती है। रविवार रात को दो बार हुई इमर्जेंसी रोस्टरिंग के कारण सिर्फ 11 घंटे बिजली नसीब हो सकी।
विज्ञापन


पारा 40 डिग्री के पार उछलने को बेताब
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव दो दिन से गर्मी में हुई बढ़ोत्तरी को मौसम की सामान्य प्रतिक्रिया मानते हैं। उनका कहना है कि 20 अप्रैल के बाद थर्मामीटर का पारा 40 डिग्री तक पहुंचना सामान्य बात है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ से असमय हुई बारिश के कारण जिले का तापमान सामान्य से पर दो-तीन डिग्री कम रिकार्ड किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह आसमान पर छाए बादलों और हल्की बूंदाबादी से आर्द्रता में मामूली बढ़ोत्तरी के कारण दिन का तापमान दशमलव छह डिग्री कम हुआ, लेकिन इससे रात के न्यूनतम तापमान में वृद्घि के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दस दिनोें का तापमान (सेल्सियस): एक नजर
  दिनांक        अधिकतम तापमान         न्यूनतम तापमान
0 11 अप्रैल           36.7                     17.0
0 12 अप्रैल           29.8                     20.0
0 13 अप्रैल           27.5                     19.7
0 14 अप्रैल           32.8                     19.3
0 15 अप्रैल           31.0                     21.0
0 16 अप्रैल           34.0                     19.4
0 17 अप्रैल           34.6                     20.4
0 18 अप्रैल           37.2                     21.0
0 19 अप्रैल           37.6                     21.4

0 20 अप्रैल           37.0                     25.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed