फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

नवजात की मौत के बाद सीएचसी में किया हंगामा

Wed, 20 Jan 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Health
निगोही। सीएचसी में एक नवजात की मौत होने के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। परिवार वालों का आरोप है कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ थे। बाद में इलाज न मिलने पर बच्चे की मौत हो गई। स्टाफ नर्स पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए निगोही थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर निगोही के हमजापुर निवासी गौरव सिंह अपनी पत्नी मधू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी ले गए थे। वहां तैनात स्टाफ नर्स ने मंगलवार सुबह सात बजे प्रसूता की डिलीवरी कराई। सामान्य प्रसव से मधू ने बेटे को जन्म दिया। खुशी में परिवार वालों ने अस्पताल में मिठाई भी बांटी। परिवार वालों के मुताबिक स्टाफ नर्स ने नवजात की मेडिकल जांच व दवा के लिए पांच हजार रुपये की मांग कर दी। रुपये मिलने पर ही इलाज करने को कहा। गौरव सिंह ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई फिर भी दो हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बावजूद स्वास्थ्यकर्मी पूरे रुपये देने की बात करते रहे और बच्चे का इलाज नहीं किया। इलाज के अभाव में आधे घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। परिजन नवजात के शव को लेकर निगोही थाने पहुंचे और स्टाफ नर्स के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। वहीं स्टाफ नर्स का कहना है कि पूरा इलाज किया गया है लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। प्रसूता सुरक्षित है। सुविधा शुल्क मांगे जाने की बात निराधार है।
विज्ञापन

नर्सें करा रहीं प्रसव
निगोही सीएचसी में मात्र दो चिकित्सक हैं। महिला मरीजों की अच्छी खासी संख्या के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की रात के वक्त तैनाती नहीं होती है। महिलाओं का उपचार नर्सों के भरोसे चल रहा है। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच से लेकर प्रसव कराने तक की जिम्मेदारी नर्सों पर है। रात के वक्त जटिल मामलों में विशेषज्ञ चिकित्सक की गैर मौजूदगी में नर्स से प्रसव कराकर महिलाओं व नवजात की जिंदगी कई बार खतरे में पड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी के दौरान नवजात के पेट में पानी चला गया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। स्टाफ नर्स पर रुपये मांगने का आरोप गलत है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
-डॉ. नितिन चौधरी, निगोही सीएचसी प्रभारी
लापरवाही के कारण नवजात की मृत्यु होने की तहरीर मिली है। मामला स्वास्थ्य विभाग का है इसलिए सीएमओ से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-मनोहर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed