फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health and Hygiene Examination joined Cadet Girls

हेल्थ एंड हाइजिन परीक्षा में शामिल हुईं गर्ल्स कैडेट

Sat, 08 Aug 2015 10:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 08 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Health and Hygiene Examination joined Cadet Girls
गर्ल्स एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण कैंप (थल सेना कैंप) में तीसरे दिन कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ हेल्थ एंड हाइजिन की लिखित परीक्षा भी कराई गई। परीक्षा का आयोजन जीएफ कॉलेज में हुआ।
विज्ञापन

कैंप का निरीक्षण करते हुए सीओ कर्नल अनिल शर्मा ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश की उन्नति में जितना हाथ वीरों का है, उतना ही वीरांगनाओं का भी है। भारत की बेटियों ने देश सेवा के लिए आगे बढ़कर अपनी सेवाएं दी हैं। इसी दृढ़ इच्छा शक्ति की आज भी आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और अपना भविष्य सुदृढ़ बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने टेंट पिचिंग, बाधा दौड़, शूटिंग, मैप रीडिंग आदि प्रतियोगिताओं का कर्नल शर्मा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इधर, जीएफ कॉलेज में हेल्थ एंड हाइजिन की लिखित परीक्षा कराई गई। प्रशिक्षण कर्नल वीके सिंह, कर्नल एसके सिंह, कर्नल संजय यादव, कर्नल अनुभव राज आदि के नेतृत्व में दिया गया। प्रशिक्षण देने वालों में सूबेदार मेजर भारत सिंह, सूबेदार बल्देव सिंह, नायब सूबेदार सुमेर सिंह, सीएचएम कश्मीर सिंह और सतीश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed