{"_id":"578b88824f1c1b9d32c4b679","slug":"he-took-it-upon-himself-to-defend-national-pride-go-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो सेवा की रक्षा का राष्ट्रीय स्वाभिमान ने उठाया बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो सेवा की रक्षा का राष्ट्रीय स्वाभिमान ने उठाया बीड़ा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालाबाद। राष्ट्रीय स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़े नगर के कुछ युवाओं ने सार्थक पहल करते हुए बीमार तथा असहाय गोवंशीय पशुओं की रक्षा तथा उन्हें आश्रय व चारा पानी उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत गांव बघापुर में लोगों की मदद से गौशाला का निर्माण कराकर गोसेवा मुहिम की शुरूआत की है।
इस कार्य के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए गौ ग्रास वाहन की व्यवस्था भी की गई है, जो प्रतिदिन नगर में प्रमुख रास्तों पर घूमकर बेजुवानों के लिए रोटी तथा आटा एकत्र करता है। इस अभियान में शामिल युवा सूचना पाकर गांव बघापुर में बनाए गए गौशाला में बीमार, असहाय तथा चुटहिल गौवंशीय जानवरों को पहुंचाते हैं, जहां इलाज से लेकर उनके खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। इस अभियान में आनंद पांडेय, पवन पांडेय, सौरभ कुशवाहा, अरविंद सिंह, अखिलेश पाठक, सुमित अवस्थी, मुकेश पटेल आदि युवा शामिल हैं।