फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   " He 's off the debt to become PM '

‘राहुल के पीएम बनने तक उधारी बंद है’

Fri, 13 Mar 2015 12:12 AM IST
पीयूष दुबे, शाहजहांपुर
पीयूष दुबे, शाहजहांपुर Updated Fri, 13 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
" He 's off the debt to become PM '
उधारी देने से बचने के लिए दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों पर तरह-तरह के स्लोगन दुकानों पर लिखा लेते हैं तो कभी-कभार चर्चा में भी आ जाते हैं। उन्हीं में से एक ‘राहुल के पीएम बनने तक उधारी बंद है’ काफी चर्चा है।
विज्ञापन

संसदीय चुनावों में कांग्रेस को मिली पराजय और भाजपा के शिखर पर पहुंचने के बाद से कांग्रेस हर किसी के निशाने पर है। सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा में कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए जा रहे हैं। अपनी बात कहने के लिए लोग अजब-गजब स्लोगनों का सहारा ले रहे हैं। इस फेहरिस्त में सबसे आगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम है। सोशल साइट्स पर भी राहुल गांधी को लेकर तमाम तरह के जोक्स अक्सर पढ़ने को मिलते हैं। राहुल का मजाक उड़ाने वाले जोक्स फेसबुक और व्हाट्स एप पर तो जमकर वॉयरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि यह सब करने से किसी को सीधे तौर पर कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। हर परिस्थिति में लाभ के बारे में सोचने वाले व्यापारी वर्ग ने राहुल के बुरे दिनों में अपने अच्छे दिन तलाश लिए हैं। इस मामले में शहर के कैंट क्षेत्र स्थित आहूजा कॉफी शॉप के मालिक प्रेम सिंह आहूजा सबसे आगे हैं। उन्होंने अपनी दुकान पर ‘राहुल के प्रधानमंत्री बनने तक उधारी बंद है’ हालांकि राहुल के साथ लिखा गांधी उन्होंने काट दिया है, लेकिन इसका आशय सभी समझ जाते हैं और जो नहीं समझता है। तो उसे प्रेम सिंह बड़े प्रेम से समझा भी देते हैं। उनका कहना है कि अभी दो-चार संसदीय चुनावों तक राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के कोई आसार नहीं। इसलिए वह ग्राहकों को उधार नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशलसाइट्स पर भी मिल रहे तमाम कमेंट
समाज में घटित होने वाली अधिकांश गतिविधियों पर सोशल साइट्स पर भी जोरदार कमेंट मिलते रहे हैं। व्हाट्स एप पर पिछले दिनों वायरल हुआ एक वीडियो खासा चर्चा में रहा था। इसमें दिखाया गया था कि एक लड़का जाली वाली डस्टविन में पानी भर रहा होता है। कोई कहता है कि ऐसे तो पानी कभी नहीं भर सकता है तो वह कहता है कि यदि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो यह बाल्टी भी भर सकती है। राहुल गांधी के अवकाश पर जाने को लेकर भी सोशलसाइट्स का बाजार गर्म रहा। नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह के साथ राहुल का मजाक उड़ाने वाले तमाम कमेंट्स मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed