फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He had five nominations , including BJP candidate Pratap seer

भाजपा प्रत्याशी जयेंद्र प्रताप समेत पांच ने कराया नामांकन

Mon, 15 Feb 2016 08:41 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 15 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
He had five nominations , including BJP candidate Pratap seer

  विधान परिषद की पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट से होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर समेत पांच लोगों ने नामांकन कराया। भाजपा उम्मीदवार जेपीएस राठौर ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह आदि तमाम नेता मौजूद रहे। इसी कड़ी में निर्दलीय के तौर पर जगतपाल सिंह, विश्व प्रकाश सिंह, रामलड़ैते पाल और वैद्यराज के नाम से शहर में मशहूर किशन लाल ने भी नामांकन कराया।

विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार एमएलसी सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया गत आठ फरवरी से शुरू हो गई थी। नामांकन की निर्धारित अवधि में सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू और भाजपा उम्मीदवार जेपीएस राठौर समेत 18 लोगों ने चुनाव लड़ने को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से नाम निर्देशन पत्र हासिल किए थे। इनमें से केवल सपा प्रत्याशी रिंकू ने ही इससे पहले नामांकन कराया था।
विज्ञापन

इसीलिए माना जा रहा था कि नामांकन अवधि के अंतिम दिन सोमवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने वालों की कलक्ट्रेट में कतार लग जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एमएलसी की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर चुनाव लड़ने के लिए दलीय उम्मीदवारों समेत केवल छह लोगों ने अपने कदम आगे बढ़ाए, बाकी सभी पीछे हट गए। आखिरी दिन नामांकन कराने के लिए सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी जेपीएस राठौर पार्टी नेताओं और समर्थकों का काफिला लेकर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके नामांकन जुलूस के लिए टाउनहाल के आर्य समाज परिसर में सैकड़ों कार्यकर्ता जमा होने की सूचना पाकर प्रशासन और पुलिस अधिकारी कलक्ट्रेट कैंपस में पहले से अलर्ट थे। गेट की बैरीकेडिंग के पास मौजूद पुलिस अफसरों ने प्रत्याशी जेपीएस के साथ केवल उनके प्रस्ताविकों और गिने-चुने पार्टी नेताओं को अंदर जाने की इजाजत दी। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना की मौजूदगी मेें उनके दोनों सेट जमा होने तक अन्य प्रत्याशियों को बाहर रुककर प्रतीक्षा करनी पड़ी। मंगलवार को नामांकन कराने वाले प्रत्याशी उम्मीदवारी का पर्चा वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed