{"_id":"574714b44f1c1bd240690f0c","slug":"he-drove-a-team-of-forest-land-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया ने वन विभाग की टीम को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया ने वन विभाग की टीम को दौड़ाया
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को गांव भरकलीगंज में अवैध कब्जा हटवाने गई वन विभाग की टीम पर एक भूमाफिया ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराए वन कर्मी अवैध कब्जा हटवाने के बजाय मौके से भाग लिए।
भरकलीगंज गांव में वन विभाग की तरफ से जमीन का सीमांकन कराया जा रहा था। गांव के एक व्यक्ति ने वन विभाग की जमीन पर कई वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है। सेक्शन प्रभारी बृहस्पतिवार को एसपी गौतम टीम के साथ मौके पर गए और वन विभाग की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए सीमांकन कर खाई लगवाना शुरू कर दिया। इसका पता लगने पर वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने वाला माफिया मौके पर पहुंचा गया और वनकर्मियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वनकर्मियों पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देकर दौड़ा दिया। एक वनकर्मी ने बताया कि अधिकारी इस पूरे मामले को दबाने में लगे हैं। तमाम वर्षों से वन विभाग की जमीन खाली न कराने में भी अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। यही नहीं टीम में शामिल रहे कर्मचारियों से भूमाफिया के खिलाफ तहरीर देने को मना कर दिया गया है। रेंजर एसएन यादव ने बताया कि टीम सीमांकन कराने गई थी, जो लोग विभाग की जमीन पर कब्जा किए हुए है उन्होंने सीमांकन का विरोध किया है। संबंधित कर्मचारियों से बात करने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।