{"_id":"361b1b643a8dd100992db5cbdc47ce9f","slug":"he-died-at-the-old-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर वृद्ध ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर वृद्ध ने दम तोड़ा
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 06 Jun 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के किसी अस्पताल में बीमार बहू को देखने जा रहे एक वृद्ध ने रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ दिया। जीआरपी ने वृद्ध के घरवालों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बिलंदापुर गद्दीपुर के रूम सिंह शनिवार सुबह घर से लखनऊ में बीमार बहू को देखने जाने के लिए निकले थे। ट्रेन पकड़ने के लिए वह रेलवे स्टेशन पहुंचे तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। जीआरपी को उनके झोले में कुछ दवाई की शीशी और टिकट मिला। टिकट के पीछे उनके बेटे भुजवीर का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। जीआरपी ने भुजवीर को रूम सिंह की मौत हो जाने की खबर दी। जीआरपी ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मौके पर पहुंचे घरवालों का शव का दे दिया।