फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He also found Rosa Directed to launch

मुख्य सचिव ने रोजा मिल चलवाने के निर्देश दिए

Tue, 10 Nov 2015 10:45 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
He also found Rosa Directed to launch
रोजा शुगर वर्क्स में पेराई शुरू कराने के लिए दो दिन पहले मुख्यमंत्री द्वारा प्रदर्शित सकारात्मक रुख को देखते हुए नौकरशाही भी उसी दिशा में सक्रिय हो गई है। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र की मांग पर मुख्य सचिव आलोक रंजन ने गन्ना विभाग के संबंधित अधिकारियों और बिरला ग्रुप के निदेशक को चीनी मिल में पेराई शुरू कराने की विधिवत घोषणा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिरला ग्रुप की रोजा शुगर मिल चलवाने के लिए बीते माह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पत्राचार किया था। यही नहीं, दो दिन पहले सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव से वार्ता करके डेढ़ लाख किसानों और सैकड़ों कर्मचारी परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए मिल शीघ्र चालू कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने भी मिल में पेराई जल्द शुरू कराने का भरोसा देने में देर नहीं लगाई।
विज्ञापन

यही वजह, रही कि इसी मांग को लेकर बीते दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल लखनऊ जाकर मुख्य सचिव आलोक रंजन से गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक में मिला तो उन्होंने भी प्रत्येक दशा में मिल चलवाने का वायदा किया। लखनऊ से लौटकर कांगे्रस नेता मिश्र ने बताया कि मुख्य सचिव ने वहां मौजूद प्रमुख सचिव गन्ना राहुल भटनागर, गन्ना आयुक्त अजय सिंह और बिरला ग्रुप के डायरेक्टर सीबी पटौदिया को रोजा मिल चलवाने की घोषणा जल्द करने के निर्देश दिए। शिष्टमंडल में सुधीर पाठक, रजनीश गुप्ता, फुरकान अहमद कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed