{"_id":"61687b8f0ff0f175b325ae86","slug":"havan-was-performed-on-mahanavami-fasting-was-done-after-feasting-the-girls-shahjahanpur-news-bly462922566","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानवमी पर हवन कर दी गई पूर्णाहुति, कन्याओं को भोज कराकर किया व्रत परायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानवमी पर हवन कर दी गई पूर्णाहुति, कन्याओं को भोज कराकर किया व्रत परायण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नवरात्र के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को महानवमी पर घरों व मंदिरों में हवन-पूजन किया गया। इसके साथ ही देवी मां की स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज भी कराया गया। दुर्गा पूजा पंडालों में भी महानवमी की पूजा हुई।
सात अक्तूबर को घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का पर्व शुरू हुआ था। इस बार तृतीय व चतुर्थी एक ही दिन पड़ने की वजह से आठ दिनों के ही नवरात्र थे। बृहस्पतिवार को महानवमी की पूजा अर्चना के साथ समापन हो गया। समापन पर घरों व मंदिरों में हवन कर पूर्णाहुति दी गई। कन्याओं का पूजन किया गया और उनको भोज कराया गया। नवरात्र के समापन पर कन्याओं को भोज कराने का बहुत महत्व है। छोटी कन्याओं का दुर्गा माता का स्वरूप माना जाता है। प्रतिपदा से नवमी तक व्रत रखकर देवी मां की आराधना करने वाले भक्तों ने महानवमी पर कन्या भोज कराने के बाद व्रत का परायण किया।
शहर के कालीबाड़ी मंदिर और रामचरन लाल धर्मशाला में सजाए गए दुर्गा पूजा पंडालों में महानवमी का पूजन बंगाली समाज के लोगों ने किया। हवन-पूजन के साथ देवी मां को भोग लगाया गया, इसके बाद भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया। दुर्गा पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बच्चों और बड़ों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
मां दुर्गा पग्धार शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल
तिलहर। बृहस्पतिवार को मोहल्ला बहादुरगंज स्थित देव स्थान मंदिर से मंदिर कमेटी की देखरेख में मां दुर्गा पग्धार शोभायात्रा शुरू हुई। यात्रा मोहल्ला कुंवरगंज, सराफा बाजार, चौराहा बिरियागंज, पंजाबी कॉलोनी, पुराना रोडवेज, मोहल्ला मौजमपुर, दातागंज, निजामगंज से बाजार होते हुए बहादुरगंज देव स्थान पर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, मां दुर्गा के नौ स्वरूप, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में सभी मंदिरों पर भक्तों ने जलधार छोड़कर प्रार्थना की और माता रानी के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर पर मां दुर्गा का हवन-पूजन हुआ तथा देर रात तक भंडारा चलता रहा। इस दौरान सुरेंद्र राठौर, सौरभ गुप्ता रवि, रामनिवास तिवारी, विकास गुप्ता, विशाल मौर्य, टाटम गुप्ता, अनिल राठौर, अमित मौर्य, अनिल प्रजापति, आशीष कुशवाहा, वीरेंद्र कश्यप, वीके दीक्षित, अजय कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।