{"_id":"58f502db4f1c1b1b74471a28","slug":"harsipur-center-s-revocation-test-21-will-be-in-ggic","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसीपुर केंद्र की निरस्त परीक्षा 21 को जीजीआईसी में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसीपुर केंद्र की निरस्त परीक्षा 21 को जीजीआईसी में होगी
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामचंद्र सिंह इंटर कॉलेज हरसीपुर, मिर्जापुर की हाईस्कूल विज्ञान की निरस्त परीक्षा 21 अप्रैल को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में होगी।
डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने बताया कि 23 मार्च को प्रथम पाली में श्री रामचंद्र सिंह इंटर कॉलेज हरसीपुर में सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल की स्थिति के साथ ही अन्य अनियमितताएं मिली थीं। इस दिन की केंद्र की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की गई थी। अब इस केंद्र की हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा 21 अप्रैल को सुबह प्रथम पाली में 7:30 बजे से होगी। डीआईओएस ने संबंधित प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए हैं कि कि परीक्षार्थियों की नामावली, उपस्थिति पत्र की छाया प्रति नवीन परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर को तत्काल भेजें और परीक्षार्थियों को भी सूचित करें।