फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   harKumar Pathak, Railway college Overall I Championships

हर कुमार पाठक, रेलवे कॉलेज रहा ओवरऑल चैंपियनशिप

Sat, 07 Nov 2015 09:42 PM IST
भावलखेड़ा/शाहजहांपुर।
भावलखेड़ा/शाहजहांपुर। Updated Sat, 07 Nov 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
harKumar Pathak, Railway college Overall I Championships
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समापन पर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक संजय कुमार मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप रेलवे इंटर कॉलेज रोजा तथा बालिकाओं की चैंपियनशिप श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की झोली में गई। व्यक्तिगत रूप से बालक सब जूनियर वर्ग में रेलवे कॉलेज के हरि सिंह यादव, बालिका वर्ग में हर कुमार पाठक कॉलेज की ज्ञान देवी, जूनियर बालक वर्ग में रेलवे कॉलेज के अनंत सिंह, बालिकाओं में ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल की संजना, बालक सीनियर वर्ग में रेलवे कॉलेज के मो. इमरान मंसूरी और बालिकाओं में गुरु नानक कन्या पाठशाला की लक्ष्मी देवी और हर कुमार पाठक कॉलेज की सीमा खातून चैंपियन बनीं। इसके अलावा बालक सब जूनियर वर्ग में इस्लामिया इंटर कॉलेज, बालिकाओं में श्री हर कुमार पाठक कॉलेज, जूनियर वर्ग में रेलवे इंटर कॉलेज रोजा, बालिकाओं में हर कुमार पाठक कॉलेज, बालक सीनियर वर्ग में रेलवे कॉलेज और बालिकाओं में हर कुमार पाठक कॉलेज विद्यालय स्तर पर चैंपियन घोषित किए गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व हुई पीटी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में श्यामलाल अंगने लाल बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम, नेशनल गल्र्स इंटर कॉलेज ने द्वितीय, बालक वर्ग में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज ने प्रथम, मार्च पास्ट में श्री दैवीे संपद इंटर कॉलेज विजेता और हर कुमार पाठक उप विजेता बना। समापन समारोह में श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन नियामतपुर, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, गुरु नानक पाठशाला हाई स्कूल और हर कुमार पाठक कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सचिव रणवीर सिंह ने प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की और डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने आभार व्यक्त किया। संचालन मेजर अनिल मालवीय ने किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमेश चंद्र के संयोजन में चली प्रतियोगिता में ललित मोहन, शेषमणि त्रिपाठी, आनंद त्रिवेदी, ज्ञानेश वाजपेयी, राम कुमार, रत्नेश शुक्ला, अब्दुल समद, डॉ. अमीर सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. केके शुक्ला, राहुल सिंह, अजीत सिंह, राम निरंजन वर्मा, राकेश महंत, संजीव राठौर, गुरमीत सिंह, सुमन गंगवार, वंदना चौरसिया आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed