{"_id":"595bde544f1c1b38398b45a3","slug":"hanging-strings-in-rural-areas-that-are-offering-food-to-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों को दावत दे रहे ग्रामीण क्षेत्रों में लटकते तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों को दावत दे रहे ग्रामीण क्षेत्रों में लटकते तार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
हादसे की आशंका
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खंभों से लटकते बिजली के तार और जर्जर पोल हादसों को दावत दे रहे हैं। तीन दिन पहले मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर हाईटेंशन लाइन में डीजल भरा टैंकर फंस गया। गनीमत रही कि उस समय सप्लाई बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। उधर, लटकते तारों से कई हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी महकमे के अधिकारी चेत नहीं रहे।
पुवायां तहसील के ब्लाक खुटार, बंडा, पुवायां और सिंधौली में बिजली की जर्जर लाइनें हादसों को दावत दे रहीं हैं। तहसील क्षेत्र में बिजली के तार टूटने से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। तमाम शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग की आरे से जर्जर लाइनों को नहीं बदलवाया गया है। इधर, तिलहर के नगर का मोहल्ला निजाम गंज में मौजमपुर ईदगाह मस्जिद से होकर इमली मोहल्ले को जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर खंभों के बीच तार लटक रहे हैं वहीं पुराने रोडवेज से होकर सामने मौजमपुर मोहल्ले को जाने वाले मार्ग पर भी तार लटकते नजर आ रहे हैं। इन दोनों मार्गों पर खासा ट्रैफि क चलता है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे किसी भी समय कोई घटना घट सकती है। इसके अलावा मोहल्ला हिंदू पट्टी, चौहटिया, घेरचौबा, बहादुरगंज सहित कई मोहल्ले में बिजली के तार लटकते नजर आते है जिनका कोई पुरसाहाल लेने वाला नहीं है। इधर, मीरानपुर कटरा में नगर के मोहल्ला मोहल्ला सरांय, कायस्थान समेत कई इलाकों में जर्जर बिजली के तार आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। जिससे लोगों में हादसों का भय बना रहता है।
प्रमुख हादसों पर एक नजर
पुवायां के गांव गंगसरा निवासी छोटेलाल का 18 वर्षीय पुत्र हरिओम 25 फरवरी 16 को आलू भरते समय उसका हाथ ट्रक के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। खुटार में गोला मार्ग पर छह अक्तूबर 16 को माता का जगराता होना था। नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी सत्यवीर मिश्रा के पुत्र 27 वर्षीय मुनेश मिश्रा की जागरण स्थल के पास से निकली बिजली लाइन से करंट लगने से मौत हो गई थी। पुवायां के गांव जठियापुर बुजुर्ग निवासी शोभित 25 सितंबर 16 को अपने भांजेे आकाश के साथ साइकिल से खेत पर जा रहा था। जठियापुर समुलिया मार्ग पर उनकी साइकिल पर एचटी लाइन टूट कर गिर पड़ा। दोनों करंट की चपेट में आकर मर गए थे। मिर्जापुर में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर इसी साल 30 जून को डीजल से भरा टैंकर खंभे से लटक रही हाईटेंशन लाइन फंस गई। गनीमत थी कि सप्लाई बंद थी। टैंकर चालक व हैल्पर ने लाठी से तार हटाया तब आगे रवाना हुए। इसी साल 21 जून को मदनापुर क्षेत्र के गांव नगला बन्नू उर्फ नगरिया में हाईटेंशन लाइन बठिया में लगी आग बुझाने के दौरान टूटे पड़े तार पर मोनू और सत्यवीर का पैर पड़ गया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। वहीं बचाने की कोशिश में दो लोग झुलस गए थे। 4 जुलाई को निगोही थाना क्षेत्र के गांव डेलखेरा निवासी जाबिर का 12 वर्षीय पुत्र सोनू साथियों के साथ खेलने को दौरान खंभे की टेंशन वायर में आए करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
जल्द बदले जाएंगे पुराने तार
अधिशासी अभियंता ग्रामीण अंशुमान यादव कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी तार लटकने की जानकारी मिली तत्काल ठीक कराया गया। अभी ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। बिजनेस प्लान के तहत 2017-18 में पुराने तारों को बदलने का काम शुरू किया जाएगा।