{"_id":"60d8be458ebc3e6efb0c2b0c","slug":"hamare-pradhan-shahjahanpur-news-bly4512628151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक स्थापित कराना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक स्थापित कराना प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। गांवसभा जलालपुर बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। यहां की नवनिर्वाचित प्रधान माया देवी की प्राथमिकता गांव में पेयजल के लिए टंकी स्थापित कराना है। गांव में पेयजल की बड़ी समस्या का निराकरण कराने के अलावा साफ सफाई, नाली निर्माण आदि के काम भी कराए जाएंगे, जिससे गांव के लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके।
एक नजर
जनसंख्या -2500
वोटर -1287
गावंसभा के मजरे- जलालपुर, सबली कटेली, कूरा
साक्षरता -60 प्रतिशत
मुख्य पेशा- खेती, मजदूरी
शिक्षा की सुविधा- तीन प्राथमिक स्कूल, एक पूर्व माध्यमिक स्कूल
प्रमुख समस्याएं
- पेयजल की समस्या है, हैंडपंप लगाने की मांग पर भी कार्रवाई नहीं।
- बरातघर नहीं है। बरातों को खुले में रोकना पड़ता है।
- श्मशान घाट केवल गांव जलालपुर में है। कूरा और सबली कटेली के लोगों को भी अंतिम संस्कार के लिए जलालपुर जाना पड़ता है।
- नालियां नहीं होने से कई स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर भरता है।
जनता ने जो विश्वास करके उनको जिताया है वह कभी नहीं टूटने दूंगी। ग्राम पंचायत में पेयजल की ज्यादा समस्या है। इसके लिए गांवसभा में पानी की टंकी स्थापित कराने का पूरा प्रयास करूंगी। नए हैंडपंप लगवाने के लिए भी प्रस्ताव भिजवाया जाएगा। - माया देवी, प्रधान, गांवसभा जलालपुर
गांव में प्रधान की मंशा सबसे पहले पेयजल की समस्या के निस्तारण की है। इसके लिए प्रयास शुरू भी किए जा चुके हैं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गांव के लोगों से विचार विमर्श कर काम कराए जाएंगे। - दलजीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जलालपुर
विज्ञापन
गांव में पेयजल की प्रमुख समस्या है। इसका निस्तारण कराने के लिए हैंडपंप लगवाए जाने चाहिए। टंकी बनवाने में काफी समय लगेगा और मंजूरी आदि लेनी होगी। हैंडपंप इसका विकल्प हैं। - गुड्डू, जलालपुर पुवायां
गांव में बरातघर बनवाया जाना चाहिए, जिससे गरीब लोग अपनी बेटियों की शादी के समय बरात को बरातघर में रुकवा सकें। अभी खुले में बरात रुकने पर बारिश आदि में भारी समस्या होती है। - सियाराम, जलालपुर पुवायां