फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half the equipment to jam battled city

जाम के झाम से जूझा आधा शहर

Fri, 13 Mar 2015 08:16 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 13 Mar 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
Half the equipment to jam battled city
कचहरी तिराहे पर तंबू तानकर वकीलों द्वारा की गई हड़ताल के चलते रेलवे फ्लाईओवर के ट्रैफिक का रूट टाउनहाल के पुराने ओवरब्रिज पर डायवर्ट कर दिए जाने से शुक्रवार को आधा शहर दिन भर जाम के शिकंजे में जकड़ा रहा। हालांकि, गाड़ियों का मूवमेंट बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही, लेकिन नो इंट्री जोन से भरी वाहन निकाले जाने की वजह से खिरनीबाग से लेकर सदर बाजार चौराहा तक दिन में कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

रोडवेज की बरेली, दिल्ली, सीतापुर, फर्रुखाबाद आदि मार्गों पर जाने वाली और विपरीत दिशा से आने वाली बसें इमली रोड से कचहरी को जोड़ने वाले रेलवे फ्लाईओवर से रोजाना आती-जाती हैं। इसी रूट पर यात्री ढोने वाले टेंपो और अन्य प्राइवेट वाहन भी दौड़ते हैं। चूंकि, शुक्रवार को वकीलों ने फ्लाईओवर के पूर्वी मुहाने के पास कचहरी तिराहे पर सुबह दस बजे शामियाना लगाकर उधर से आवागमन रोकने को रस्सी बांध दी। इसलिए पुलिस को भी रूट डायवर्ट करना पड़ गया।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने भी वकीलों का गुस्सैल रुख भांपते हुए यातायात व्यवस्था में आनन-फानन बदलाव कर दिया। फ्लाई ओरवर से कचहरी तिराहे की ओर आए वाहन पुल के समानान्तर नीचे से गुजरे रास्ते से गोविंदगंज की ओर मोड़ दिए। यही नहीं, पुलिस कार्यालय के सामने स्लाइडिंग बैरियर लगाकर जेल रोड से आने वाले वाहन खिरनीबाग चौराहे से सदर बाजार चौराहा की ओर मोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि रोडवेज बसों और अन्य भारी वाहनों की घुसपैठ से जगह-जगह जाम लगने लगा। खिरनीबाग चौराहा से लेकर टाउनहाल तक दिन में कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मैजेस्टिक सिनेमा के पास रोड संकरी होने की वजह से विपरीत दिशाओं से आए भारी वाहनों से ट्रैफिक ठहरने लगा। पुलिस वालों को वाहन निर्धारित लेन से गुजारने में पसीना छूट गया। इस दौरान रोडवेज की कई बसें और स्कूली वाहन देर तक जाम में फंसे रहने से यात्रियों समेत पैदल राहगीरों को भी निकलना मुश्किल हो गया।

तिपहिया वाहनों की शहर में हुई घुसपैठ
सामान्य दिनों में जेल रोड से केरूगंज होकर बरेली मोड़ की ओर जाने वाले तिपहिया वाहनों को ईदगाह रोड पर मोड़ दिया गया। कचहरी की सवारियां लाने वाले टैंपो चालकों को कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने स्टेयरिंग कनौजिया अस्पताल से कच्चा कटरा की ओर मोड़ दिए। इस कारण शहर के अंदरूनी रास्तों पर भी जाम लगने लगा। घंटाघर से लेकर चौक तक टेंपो वालों की रेलमपेल से लोगों को जगह-जगह ‘हटो-बचो’ के हालात का सामना करना पड़ा।


एंबुलेंस में मरीज देख पसीजे वकील
प्रदर्शन के दौरान फ्लाईओवर की ओर से 108 नंबर की एंबुलेंस आ गई। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे वापस दूसरे रास्ते से जाने को कहा। इसी बीच कुछ वकीलों ने एंबुलेंस में मरीज देखा तो पसीज उठे। वकीलों ने तत्काल रस्सी हटाकर एंबुलेंस को अस्पताल की ओर जाने का रास्ता दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed