फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half the city was shrouded in darkness overnight

रातभर अंधेरे में डूबा रहा आधा शहर

Thu, 27 Aug 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 27 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Half the city was shrouded in darkness overnight
ककरा कलां पॉवर सब स्टेशन से निकली 11 केवी लाइन का जंपर उड़ जाने के कारण करीब आधा शहर रातभर अंधेरे में डूबा रहा। फाल्ट छोटा सा था, लेकिन रातभर बारिश होने की वजह से उसमें तत्काल सुधार नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे फाल्ट ठीक करके प्रभावित क्षेत्रों में सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन

ककरा पॉवर सब स्टेशन के हद्दफ फीडर की 11 केवी लाइन ईदगाह कब्रिस्तान के करीब से निकली है। बुधवार को बिजली सप्लाई के दौरान रात करीब 12 बजे लाइन ओवरलोडिंग के दायरे में आ गई। इससे वोल्टेज में गिरावट आ गई, लेकिन सप्लाई जारी रही। इसी दौरान बारिश तेज हो जाने से मामुड़ी मोहल्ले के पास बिजली लाइन के भीगे तार आपस में टकराने से शार्ट सर्किट की चपेट में आ गए। इससे स्पार्किंग हुई और नजदीकी पोल का जंपर तेज आवाज के साथ बस्ट हो गया। जिससे हद्दफ, मामुड़ी, सुभाषनगर, प्रोफेसर कालोनी आदि कई क्षेत्रों के सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए। स्ट्रीट लाइट बंद होने से सड़कों पर भी अंधेरा छा गया। हालांकि, जंपर ठीक करने में लाइन स्टाफ को बमुश्किल आधा घंटे का समय लगना था, लेकिन बारिश का दौर दिन निकलने तक जारी रहने से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह मौसम साफ होने पर करीब दस बजे फाल्ट ठीक करके लाइन की बिजली सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed