फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gul was to improve the supply fault light

सप्लाई के दौरान फाल्ट सुधारने से गुल हुई बत्ती

Sun, 30 Aug 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 30 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
 Gul was to improve the supply fault light
गोविंदगंज पॉवर सब स्टेशन के बाड़ूजई फस्र्ट वाले फीडर में रविवार को दोपहर फिर फाल्ट हो गया। शनिवार को सुबह उस्मान बाग पुलिस चौकी के पास रखे ट्रांसफार्मर में खराबी दूर नहीं होने पर वहां लगाया गया ट्राली ट्रांसफार्मर हट भी नहीं पाया कि रविवार को इसी फीडर की 11 केवी लाइन में खराबी आ गई। खास यह रहा कि फाल्ट कटौती अवधि के बजाय सप्लाई शुरू होने पर ठीक किए जाने से आसपास के कई मोहल्लों और कालोनियों में एक घंटे तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

उस्मान बाग पुलिस चौकी के पास रखे 250 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग के कारण उसके केबिल शनिवार को अचानक जल उठे। इस कारण रक्षाबंधन पर सुबह से शाम चार बजे तक दिए गए कटौतीमुक्त बिजली सप्लाई के तोहफे से सैकड़ों घर वंचित रहे। पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ सिटी इंद्रराज यादव ने प्रभावित क्षेत्र को बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए वहां ट्राली ट्रांसफार्मर लगवा दिया, लेकिन रविवार को अवकाश होने के कारण विभागीय स्टोर से वहां के लिए दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं मिल सका।
विज्ञापन

रविवार को इसी लाइन पर दिन में 11 बजे तक ट्राली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती रही। तीन घंटे की कटौती लागू होने के बाद दोपहर दो बजे सप्लाई शुरू होने पर दिक्कत उस वक्त पैदा हो गई, जब लाइन में शार्ट सर्किट की समस्या होने से ट्रिपिंग हो गई। लाइन स्टाफ कुछ देर तक ट्राली ट्रांसफार्मर के कनेक्शन में उलझा रहा, लेकिन वहां कोई गड़बड़ी नहीं मिलने पर पेट्रोलिंग कराकर लाइन चेक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 2.40 बजे फाल्ट ठीक होने के बाद ट्रांसफार्मर से 11 केवी लाइन को करंट दिया जा सका। इस दौरान तारीन बहादुरगंज, बाड़ूजई फर्स्ट, बाड़ूजई पेशावरी आंशिक, उस्मानबाग, कटिया टोला आंशिक, मल्हार मोड़ तिराहा, तारीन टिकली नई कॉलोनी, पक्का तालाब आंशिक आदि क्षेत्रों के सैकड़ों घरों में बत्ती गुल रही।

-----
सरकार को बदनाम करने पर आमादा बिजली अफसर
एक ही लाइन पर बार-बार बिजली फाल्ट होने पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव ब्रजबहादुर कश्यप ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्सईएन सिटी एके शुक्ला से दूरभाष पर वार्ता करके कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 24 घंटे में एक ही लाइन पर दो बार फाल्ट होने का मामला पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां के संज्ञान में लाते हुए कहा कि कटौती अवधि के बजाय सप्लाई के दौरान फाल्ट ठीक करके लोगों को बिजली के लिए जानबूझकर तरसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed